प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लगे जाम से ठहर गई जिदगी
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे बीच शहर से होकर गुजरा है। इससे इस हाईवे पर वाहनों का अधिक आवागमन रहता है। दिन में चौक से लेकर बाबागंज तक अक्सर जाम लगता रहता है। इस हाईवे पर प्रमुख मार्केट हैं ऐसे में लोग सड़क तक वाहन पार्क कर देते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है। मंगलवार को दोपहर करीब पौने दो बजे बाबागंज में सड़क तक चार पहिया वाहन पार्क कर दिए गए थे। इससे बाबागंज से लेकर चौक घंटाघर तक लंबा जाम लग गया था। जाम इस कदर लगा था कि बगल से दोपहिया वाहन भी गुजर नहीं पा रहे थे। यह जाम धीरे-धीरे बढ़ता ही गया। जाम में फंसे लोग अगल-बगल की गलियों में रास्ता तलाशने लगे।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : सड़क तक वाहन पार्क किए जाने से मंगलवार को दोपहर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इससे काफी देर तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे बीच शहर से होकर गुजरा है। इससे इस हाईवे पर वाहनों का अधिक आवागमन रहता है। दिन में चौक से लेकर बाबागंज तक अक्सर जाम लगता रहता है। इस हाईवे पर प्रमुख मार्केट हैं, ऐसे में लोग सड़क तक वाहन पार्क कर देते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है।
मंगलवार को दोपहर करीब पौने दो बजे बाबागंज में सड़क तक चार पहिया वाहन पार्क कर दिए गए थे। इससे बाबागंज से लेकर चौक घंटाघर तक लंबा जाम लग गया था। जाम इस कदर लगा था कि बगल से दोपहिया वाहन भी गुजर नहीं पा रहे थे। यह जाम धीरे-धीरे बढ़ता ही गया।
जाम में फंसे लोग अगल-बगल की गलियों में रास्ता तलाशने लगे। दोपहिया वाहन सवार लोग टक्करगंज, बाबागंज म्युनिसिपल कालोनी, जेल रोड से होकर गंतव्य की ओर निकल गए। तमाम ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन सवार लोग गाड़ी मोड़ के भंगवा चुंगी चौराहे से होकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इस जाम ने एक तरह से जिदगी ही ठहर गई थी। हर कोई अपने वाहन को बंद करके जाम हटने का इंतजार करता रहा। करीब घंटे भर तक लोग जाम में फंसे रहे।