Move to Jagran APP

प्रभु राम ने तोड़ा धनुष, हुई पुष्पवर्षा

भगवान राम ने बड़ी सहजता से शिव जी का धनुष तोड़ दिया तो मिथिला में हर्ष छा गया। पुष्पों की वर्षा होने लगी। देवी-देवता प्रसन्न हो गए। यह ²श्य सदर के बबुरहा गांव में मंचित हो रही रामलीला में मंगलवार की रात देखकर लोग मगन हो गए। राम बने वरुण श्रीवास्तव ने सधे संवाद बोलकर लोगों को आदर्श का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 12:51 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:51 AM (IST)
प्रभु राम ने तोड़ा धनुष, हुई पुष्पवर्षा
प्रभु राम ने तोड़ा धनुष, हुई पुष्पवर्षा

संसू, राजगढ़ : भगवान राम ने बड़ी सहजता से शिव जी का धनुष तोड़ दिया तो मिथिला में हर्ष छा गया। पुष्पों की वर्षा होने लगी। देवी-देवता प्रसन्न हो गए। यह ²श्य सदर के बबुरहा गांव में मंचित हो रही रामलीला में मंगलवार की रात देखकर लोग मगन हो गए। राम बने वरुण श्रीवास्तव ने सधे संवाद बोलकर लोगों को आदर्श का संदेश दिया। परशुराम बने अरुण, लक्ष्मण बने सूरज गुप्ता, लखटकिया बने सोनू सरोज, वशिष्ट बने बीएल पटेल, जनक बने संजय गुप्ता के साथ ही अनिल, बबलू, महेंद्र पटेल, अभय मिश्र, राजेश किरोधन, मुकेश, रामधन, प्रमोद गुलाब सरोज, रवि गुप्ता ने भी योगदान दिया। गांव के लोग शारीरिक दूरी बनाकर मंचन का आनंद लिया। कलाकारों ने दर्शकों को कोरोना से बचने को जागरूक भी किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.