पुलिस के जवानों ने परेड का किया फुल ड्रेस रिहर्सल
प्रतापगढ़ गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का पुलिस के जवानों ने सोमवार को पुलिस लाइन मैदान
प्रतापगढ़ : गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का पुलिस के जवानों ने सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया।
गणतंत्र दिवस के समारोह का मुख्य आकर्षण पुलिस लाइन में होने वाली परेड होती है। परेड का रिहर्सल करीब पांच दिन पहले शुरू हो गया था। इस बार परेड में पुरुष के जवानों की पांच टोली और महिला पुलिस कर्मियों की एक टोली रहेगी। इसके अलावा स्वाट, फायर बिग्रेड के जवान भी रहेंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार एनसीसी के कैडेट परेड में शामिल नहीं होंगे। यही नहीं, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होगा।
इस बीच गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का सोमवार को सुबह पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। जबकि मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे दारोगा घनश्याम यादव ने परेड का निरीक्षण किया। संचालन श्यामशंकर शुक्ल ने किया।
- स्टेडियम में होगी दौड़ प्रतियोगिता :
गणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह सात बजे से दौड़ का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज ने बताया कि दौड़ में प्रतिभाग करने के इच्छुक लोग बुधवार को सुबह छह बजे स्टेडियम में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
- तेज रफ्तार बाइक पलटी, मामा भांजा घायल
संसू, पट्टी : आसपुर देवसरा क्षेत्र के अतरौरा गांव के निकट रविवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे मामा और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सौरभ (20) पुत्र पन्नालाल पाल निवासी देवल पुर थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर, राकेश कुमार ( 39) पुत्र हित लाल निवासी चिलावा थाना आसपुर देवसरा रविवार की रात कहीं से वापस लौट रहे थे। अतरौरा गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। इसमें बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने बाइक सहित में गिरा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।