Move to Jagran APP

देश में सबसे लंबे धर्मेद्र सिंह बदहाली की चपेट में

देश में सबसे लंबे इंसान के रूप में प्रसिद्ध धर्मेद्र प्रताप सिंह भी कोरोना काल में बदहाली के शिकार हो चले हैं। शुक्रवार को यहां सीएमओ आफिस में वह अपना दिव्यांग प्रमाणपत्र ऑनलाइन कराने आए तो उन्हें देख लोग अचरज में पड़ गए। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने के लिए सजग किया। कहा कि यह समय सावधानी का है मनमानी न करें।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 11:31 PM (IST)
देश में सबसे लंबे धर्मेद्र सिंह बदहाली की चपेट में
देश में सबसे लंबे धर्मेद्र सिंह बदहाली की चपेट में

राज नारायण शुक्ल, राजन, प्रतापगढ़ : देश में सबसे लंबे इंसान के रूप में प्रसिद्ध धर्मेद्र प्रताप सिंह भी कोरोना काल में बदहाली के शिकार हो चले हैं। शुक्रवार को यहां सीएमओ आफिस में वह अपना दिव्यांग प्रमाणपत्र ऑनलाइन कराने आए तो उन्हें देख लोग अचरज में पड़ गए। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने के लिए सजग किया। कहा कि यह समय सावधानी का है, मनमानी न करें।

loksabha election banner

जिले में मंगरौरा ब्लाक के कसियाही गांव निवासी धर्मेंद्र की लंबाई आठ फीट एक इंच है। भारत में सबसे लंबे व्यक्ति के तौर पर वह गिनीज बुक में भी जगह बना चुके हैं। अब तक अविवाहित 45 साल धर्मेद्र की मुश्किल यह है कि वह अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी दूसरों की दया के पात्र हैं। कोई सरकारी मदद नहीं है। लॉकडाउन लागू होने के पहले तक वह लाल किला, इंडिया गेट, ताज महल जैसी जगह लोगों के साथ फोटो खिचवाते थे। उससे होने वाली आय से उनका खर्च चलता था, अब वह ठप है। पांच साल पहले वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसलिए चलने में दिक्कत होती है। लाठी के सहारे चल पाते हैं। उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बना है। उसे ऑनलाइन कराना है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सर्वर गुल होने की वजह से शुक्रवार को उनका यह काम न हो सका। अलबत्ता वह भीड़ से घिरे रहे। यहीं दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल कमाई है नहीं। बताया कि जहां भी जाते हैं लोग कौतूहल से देखते जरूर हैं, पर मदद कोई नहीं करता। धर्मेद्र का कहना है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.