नेताजी सुभाष अमर बलिदानी, व्यक्तित्व प्रेरणादायक
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सेनानी व बलिदानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर शनिवार को याद किया गया। पूरे जिले में कार्यक्रम हुए। कहीं शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं गोष्ठी हुई। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सेनानी व बलिदानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर शनिवार को याद किया गया। पूरे जिले में कार्यक्रम हुए। कहीं शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं गोष्ठी हुई।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सेनानी व बलिदानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर शनिवार को याद किया गया। पूरे जिले में कार्यक्रम हुए। कहीं शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं गोष्ठी हुई।
नगर पालिका परिषद द्वारा पंजाबी मार्केट में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम किया गया। पूर्व अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह समेत लोगों ने नेताजी की मूर्ति पर माला फूल चढ़ाकर नमन किया। हरि प्रताप ने कहा कि नेताजी ने इस देश को आजाद कराने में खुद को बलिदान किया। उनका कार्य हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह, व्यापारी नेता मंजीत सिंह छाबड़ा, उवैद उल्ला जाफरी, ज्ञानेश मिश्र समेत लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिविल लाइन में भी सुभाष जयंती मनाई गई। पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक राकेश सिंह ने बोस के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी शासन से जीवनभर संघर्ष किया।शिक्षिका रश्मि, रोशनी, प्रिया, पूनम, संगीता आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विद्यालय के छात्र अरिहंत, प्रशांत, अनवेश आदि ने नेताजी की वेशभूषा धारण कर सभी को आकर्षित किया।निदेशिका अलका सिंह ने भी विचार रखे। सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला पूर्वी में प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय के संयोजन में सुभाष को याद किया गया। बच्चों ने बोस व अन्य देश भक्तों का रूप धरकर देश प्रेम का संदेश दिया।
-----
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी की जयंती
जासं, प्रतापगढ़ : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गड़वारा बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेता जी के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेगा। आने वाली पीढि़यों के लिए वे सदा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी आजादी महान बलिदानों की विरासत है। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि नेता जी ने भारत माता के पैरों में पड़ी बेड़ियों को काटने के लिए अपना सब कुछ देश के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन एवं देश के प्रति उनका त्याग हम युवाओं को जीवन भर प्रेरणा देता रहेगा। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री मनीष सिंह,सिद्धार्थ सिंह रघुवर,हरीशचंद्र सोनकर, उमर वैश्य,संजय सोनी,विपिन सिंह,रोशन सिंह,अमित विश्वकर्मा,बद्री सोनकर,शिवम् त्रिपाठी, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे। सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।
--------
लगे नारे, तुम मुझे खून दो
युवा क्रांति संगठन ने नेता जी की प्रतिमा पर सुभाष पार्क में फूल चढ़ाए। तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हे आजादी दूंगा के नारे लगाए गए। इस मौके पर आशीष चंद्र मिश्र व सुशील चंद्र शुक्ल ने कहा कि नेता जी के तेवर से अंग्रेज सिहर उठते थे। वह महान देश भक्त रहे। कार्यक्रम में अच्युतानंद पांडेय, दीपेंद्र मिश्र, पवन तिवारी, ऋषभ शुक्ला, विकास यादव, आदित्य यादव ने भी विचार रखे। इसी क्रम में आचार्य सदाशिव शिक्षा संस्थान सिपाह महेरी में सुभाष जयंती पर प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय प्रसाद के साथ ही विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर गायत्री तिवारी, प्रीति मिश्रा, अश्वनी कुमार पाल, सरिता मौर्य व संदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
--
मोदी सरकार ने यादों को सहेजा
शहर के अजीत नगर में गोष्ठी में भाजपा नेता देश सेवक डब्बू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सुभाष जयंती को पराक्रम दिवस का नाम देकर उनकी यादों को सहेजने का काम किया है। नई पीढ़ी को सुभाष चंद्र से प्रेरणा लेने की जरूरत है।