संक्रांति पर उत्पन्न हुए थे तिल, कुश और उड़़द
जले के बाबा बेलखरनाथ धाम में मकर संक्रांति पर सामाजिक समरसता भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि यह पर्व बहुत महत्व वाला है। इस दिन भगवान सूर्य नारायण अपने पुत्र शनिदेव से मिलने के लिए गए हैं।
जासं,प्रतापगढ़ : जिले के बाबा बेलखरनाथ धाम में मकर संक्रांति पर सामाजिक समरसता भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि यह पर्व बहुत महत्व वाला है। इस दिन भगवान सूर्य नारायण अपने पुत्र शनिदेव से मिलने के लिए गए हैं। मकर संक्रांति के दिन खरमास की समाप्ति एवं भगवान सूर्यनारायण दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आते हैं। उत्तरायण के सूर्य का विशेष महत्व होता है। अब शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इसी दिन भगवान श्रीमन नारायण ने मधु नामक दैत्य का वध किया था। उस समय भगवान के शरीर से एक बिदु निकला और उस श्वेत बिदु से कुश, तिल और उड़द उत्पन्न हुईं।शिव सेवक सम्यक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों का स्वागत अध्यक्ष संतोष पांडेय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व संभासद संतोष दुबे, प्रदीप शुक्ल, संतोष कुमार त्रिपाठी, श्रीप्रकाश तिवारी, सूर्य बहादुर सिंह, जय प्रकाश त्रिपाठी, अरुण कुमार पांडेय, अनिल पांडेय कृष्ण कुमार व एसएस बी शुक्ल ने भी विचार रखे।
---
क्लब ने मलिन बस्ती में बांटे उपहार
जासं, प्रतापगढ़ : एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ द्वारा मकर संक्रांति पर मलिन बस्ती के जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को विविध खाद्य पदार्थ एवं उपहार प्रदान किए गए। उपहार पाकर महिलाओं और बच्चों के मुख मंडल खिल उठे। उनको पर्व पर बनने वाले गोलैया, तिलवा, ढूंढी, मिष्ठान, रामदाना, पापड़, मीठी पपड़ी, फल प्रदान किया गया। क्लब के अंतरराष्ट्रीय एडवाइजर रोशन लाल ऊमरवैश्य ने इसका संयोजन व वितरण किया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य रत्न, आनंद मोहन ओझा, जीतेंद्र कुमार मौर्य, सिद्धांत शेखर, छेदी लाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, कंचन मौर्या, विवेक यादव, अर्चना खंडेलवाल, संतोष कुमार, देवानंद आदि भी पहुंचे।