Move to Jagran APP

नौजवानों को गुमराह कर रही है मोदी सरकार :नायक

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत खमपुर व जामताली में आयोजित सभा में राष्ट्रीय सचिव नायक ने कहा कि मोदी सरकार नौजवानों को गुमराह कर रही है। मनमोहन सरकार में जितने भी कानून बने थे उससे सभी वर्गों का भला होता था। लेकिन आज देश में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में किसान छात्र व्यापारी आम नागरिक सहित सभी वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि आज सूबे व केंद्र की सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। देश में हिटलरशाही हावी है। आह्वान किया कि अब समय है। सभी वर्ग के लोग कांग्रेस से जुड़े।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 11:03 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 11:03 PM (IST)
नौजवानों को गुमराह कर रही है मोदी सरकार :नायक
नौजवानों को गुमराह कर रही है मोदी सरकार :नायक

संसू, प्रतापगढ़ : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत खमपुर व जामताली में आयोजित सभा में राष्ट्रीय सचिव नायक ने कहा कि मोदी सरकार नौजवानों को गुमराह कर रही है। मनमोहन सरकार में जितने भी कानून बने थे, उससे सभी वर्गों का भला होता था। लेकिन आज देश में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में किसान, छात्र, व्यापारी, आम नागरिक सहित सभी वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि आज सूबे व केंद्र की सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। देश में हिटलरशाही हावी है। आह्वान किया कि अब समय है। सभी वर्ग के लोग कांग्रेस से जुड़े।

loksabha election banner

जिला महासचिव संतोष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक गांव जाएगा और लोगों की समस्याओं का पता करके उसके निस्तारण का प्रयास करेगा। इस मौके पर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा.नीरज तिवारी, वेदांत तिवारी, यमुना पांडेय, अजय सिंह, सलीमउल्ला, महेंद्र शुक्ला, सोनिया गुप्ता, विमल मिश्रा, श्यामशंकर तिवारी, सुधीर तिवारी आदि मौजूद रहे। कमेरा चेतना पदयात्रा सुल्तानपुर रवाना

जासं, प्रतापगढ़ : अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को कमेरा चेतना पदयात्रा सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरे अंती से चलकर गायघाट, कचहरी एवं भगवाचुंगी होते हुए गुरुवार को घंटाघर पहुंची। इस दौरान मीडिया से बातचीत में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि किसानों को उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम कीमत मिल रहा है। इससे उनके बच्चों की पढ़ाई, दवाई एवं रोजगार सबकुछ खत्म हो गया है। 80 रुपये डीजल एवं आठ रुपये प्रति यूनिट की बिजली से सिचाई करके मंहगे खाद, बीज का प्रयोग करके किसान कर्ज में डूब गया है। कृषि प्रधान देश में कृषि बर्बाद हो रही है। ऐसी परिस्थिति में किसानों, बेरोजगारों व कमेरा समाज को अपने अंदर चेतना लानी होगी। अपनी लड़ाई लड़ने के लिए राजनैतिक रूप से एकजुट होकर अपना दल के झंडा तले खड़ा होकर सड़क पर उतरना होगा। कमेरा समाज किसान की आवाज उठाता रहेगा। यहां से कमेरा चेतना पदयात्रा गुरुवार को सुल्तानपुर की ओर रवाना हो गई। पदयात्रा में शामिल होने वाले लोगों में प्रदेश महासचिव राजवन सिंह पटेल, अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी यशवंत पटेल, रामसरोज पटेल, रमेश चंद्र पटेल, डा. बृजलाल पटेल, शीतला प्रसा पदेचटल एवं आत्माराम पटेल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.