Move to Jagran APP

जगेंगे भगवान विष्णु, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

चार महीने से बंद पड़े मांगलिक कार्य भगवान विष्णु के जगने के साथ सोमवार से शुरू हो जाएंगे। प्रभु चार माह की योग निद्रा से उठ जाएंगे। हर ओर उत्साह छा जाएगा। मांगलिक कार्यक्रमों की धूम मच जाएगी। देवोत्थान एकादशी को मनाने की पूरी तैयारी जिले में हुई है। लोग पूजन के लिए गन्ना खरीद रहे हैं। देसी व हाईब्रिड दोनों तरह के गन्ने बिक रहे हैं। बहुत से श्रद्धालु सालिकराम और तुलसी का विवाह कराते हैं। घर-घर एकादशी का व्रत होता है। गन्ने का भी पूजन किया जाता है। हड़ा-हड़ैया की परंपरा निभाई जाती है। देवोत्थान एकादशी के बारे में पं. बैजनाथ मिश्रा बताते हैं कि एकादशी का व्रत 15 नवंबर को रखा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 10:20 PM (IST)
जगेंगे भगवान विष्णु, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य
जगेंगे भगवान विष्णु, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : चार महीने से बंद पड़े मांगलिक कार्य भगवान विष्णु के जगने के साथ सोमवार से शुरू हो जाएंगे। प्रभु चार माह की योग निद्रा से उठ जाएंगे। हर ओर उत्साह छा जाएगा। मांगलिक कार्यक्रमों की धूम मच जाएगी। देवोत्थान एकादशी को मनाने की पूरी तैयारी जिले में हुई है। लोग पूजन के लिए गन्ना खरीद रहे हैं। देसी व हाईब्रिड दोनों तरह के गन्ने बिक रहे हैं। बहुत से श्रद्धालु सालिकराम और तुलसी का विवाह कराते हैं। घर-घर एकादशी का व्रत होता है। गन्ने का भी पूजन किया जाता है। हड़ा-हड़ैया की परंपरा निभाई जाती है। देवोत्थान एकादशी के बारे में पं. बैजनाथ मिश्रा बताते हैं कि एकादशी का व्रत 15 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन और ब्राह्मणों को दान आदि करना चाहिए। इससे लक्ष्मी नारायण की कृपा सदैव बनी रहती है। इसके साथ तिलक, विवाह, गोद भराई, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक आयोजन 15 से ही शुरू हो जाएंगे।

loksabha election banner

--

मनाई गई आंवला नवमी

जिले में आंवला नवमी मनाई गई। सच्चा बाबा आश्रम चिलबिला में आंवले के पेड़ व फल का पूजन किया गया। पेड़ के नीचे प्रसाद बनाया व खिलाया गया। इस मौके पर महंत मनोज ब्रह्मचारी ने कहा कि अपने गुणों के कारण आंवला अमृत फल माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इसका सेवन नवमी पर पूजन के बाद किया जाना चाहिए।

--

दीपों से जगमगाएगा गंगा घाट

संसू, परियावां: विकास खंड कालाकांकर के गंगा घाट पर सोमवार को एकादशी के दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुरस्सापुर ग्राम प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि गंगा घाट को फूलमालाओं से सजाया जाएगा। देर शाम 51सौ दीप दान का 9वां उत्सव मनाया जाएंगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.