भगवान राम का चरित्र अनुकरणीय : धीरज
भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने राजा दशरथ से श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी का वर मांगा था। उनके ऐसा करने से ऋषि मुनि साधु-संतो की रक्षा हुई। इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। यह बातें रानीगंज विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने निधी पट्टी मंशाराम का पूरा गांव में रामलीला में कही।
संसू, रानीगंज : भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने राजा दशरथ से श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी का वर मांगा था। उनके ऐसा करने से ऋषि, मुनि साधु-संतो की रक्षा हुई। इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। यह बातें रानीगंज विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने निधी पट्टी मंशाराम का पूरा गांव में रामलीला में कही। उन्होंने राम लक्ष्मण सीता हनुमान की आरती भी उतारी। कहा कि रानीगंज विधान सभा क्षेत्र का विकास मिसाल बन रहा है। बिजली, पानी, शिक्षा व्यवस्था, सड़क चाक चौबंद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहा है। लोगों को न्याय मिल रहा है। रामलीला समिति के अध्यक्ष माता फेर मिश्रा, डायरेक्टर श्रीपाल मिश्र ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गौरा नीरज ओझा, शिवगढ़ प्रतिनिधि अजय ओझा शिवम ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी, विनोद पांडेय, रामलीला के प्रबंधक अजय मिश्रा, राम खेलावन मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद मिश्रा, अनंत प्रसाद मिश्र भी रहे।