Move to Jagran APP

तेंदुए को शिकारियों ने पीटकर मार डाला

प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली के संसारपुर के जंगल में लगाए गए जाल में फंसे तेंदुए को शिकारियों

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 11:16 PM (IST)
तेंदुए को शिकारियों ने पीटकर मार डाला
तेंदुए को शिकारियों ने पीटकर मार डाला

प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली के संसारपुर के जंगल में लगाए गए जाल में फंसे तेंदुए को शिकारियों और ग्रामीणों ने लाठी से पीटकर मार डाला। शनिवार दोपहर जाल में तेंदुआ फंसने की जानकारी होने पर मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। वन विभाग पोस्टमार्टम कराने के बाद वन्य जीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करेगा।

loksabha election banner

बकुलाही नदी के किनारे संसारपुर जंगल में कुछ शिकारियों ने सुअर पकड़ने के लिए शुक्रवार को जाल लगाया था। रात में उस जाल में तेंदुआ फंस गया। शनिवार दोपहर जब शिकारी पहुंचे तो जाल में तेंदुआ देखकर भाग गए। गांव में जाकर शोर मचाया कि नदी के किनारे जाल में तेंदुआ फंसा है। मौके पर पहुंचे शिकारियों और ग्रामीणों ने लाठी से पीट-पीटकर तेंदुए को मार डाला। उसके गले और पूरे शरीर को लाठियों से दबा रखा था।

इस बीच जंगल में तेंदुए के फंसने की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शनिदेव के मेले में जुटे श्रद्धालुओं के साथ ही चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर रेंजर आशीष ¨सह, वन दरोगा शिव कुमार पांडेय, सियाराम पांडेय, वन रक्षक शिवशंकर ¨सह, डीएफओ डीके अहिरवार घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए के शव को लेकर लौट गई। तीन डाक्टरों का पैनल तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करेगा। वन विभाग ने अपने यहां अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

फोटो, वीडियो क्लिप से की जाएगी शिनाख्त : डीएफओ डीके अहिरवार का कहना है कि तेंदुए की मौत पिटाई से आई चोटों के कारण हुई है। आरोपियों की शिनाख्त सोशल मीडिया पर वायरल फोटो, वीडियो क्लिप से कराई जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कराने व जांच का जिम्मा वन क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्य वन संरक्षक प्रयागराज मंडल को भेज दी गई है।

आठ साल का था तेंदुआ : डीएफओ के अनुसार बर्बरता के शिकार हुए तेंदुए की उम्र आठ से नौ साल के बीच आंकी गई है। वह कहीं से भटक कर यहां आ गया था। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हें भी कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.