Move to Jagran APP

पैमाइश कर रहे लेखपाल को जमकर पीटा, सटा दी पिस्टल

सदर तहसील के सराय मुरार सिंह गांव में तालाब की जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल को साथियों के साथ निर्वतमान प्रधान ने मारा-पीटा। उन्हें पिस्टल सटाकर धमका कर भगा दिया। घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ एसडीएम ने आरोपितों के घर दबिश दी। आरोपित निवर्तमान प्रधान का ईंट भट्ठा सील कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 11:09 PM (IST)
पैमाइश कर रहे लेखपाल को जमकर पीटा, सटा दी पिस्टल
पैमाइश कर रहे लेखपाल को जमकर पीटा, सटा दी पिस्टल

संवाद सूत्र, मानधाता : सदर तहसील के सराय मुरार सिंह गांव में तालाब की जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल को साथियों के साथ निर्वतमान प्रधान ने मारा-पीटा। उन्हें पिस्टल सटाकर धमका कर भगा दिया। घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ एसडीएम ने आरोपितों के घर दबिश दी। आरोपित निवर्तमान प्रधान का ईंट भट्ठा सील कर दिया।

loksabha election banner

सराय मुरार सिंह गांव में साढ़े आठ बीघे का तालाब था। उस पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। कुछ लोग खेती कर रहे हैं तो रामदीन व देवी प्रसाद ने उस पर घर बना लिया है। इसकी शिकायत गांव के मनोज सिंह पुत्र देव नरायन सिंह ने एसडीएम से की थी। एसडीएम ने तालाब की जमीन की पैमाइश करने के लिए कानूनगो मोहम्मद कासिम, लेखपाल राज कुमार वर्मा व ज्ञान प्रकाश को मंगलवार शाम साढ़े चार बजे सराय मुरार सिंह गांव भेजा।

राजस्व कर्मियों ने जमीन की पैमाइश शुरू की। इस बीच निवर्तमान प्रधान रामचरन, अरविद सिंह सहित अन्य लोग आ गए। अरविद सिंह ने लेखपाल राजकुमार वर्मा को पैमाइश करने से रोका तो उन्होंने एसडीएम से बात करने के लिए कहा। आरोप है कि इतने में गाली गलौच करते हुए अरविद राजकुमार को पिस्टल सटाकर उन्हें मारने-पीटने लगे। प्रधान रामचरन सहित अन्य लोगों ने मारा-पीटा।

मौके से हटकर कानूनगो ने घटना की जानकारी एसडीएम को दी। थोड़ी देर में एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता व मानधाता एसओ श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। फिर एसडीएम ने एसओ के साथ निवर्तमान प्रधान व अरविद के घर दबिश दी, पर दोनों भाग निकले थे। इसके बाद एसडीएम निवर्तमान प्रधान के ईंट भट्ठे पर गए और उसे सील कर दिया।

तालाब की जमीन पर बोई गई फसल को जुतवाने के लिए ट्रैक्टर प्रशासन ने मंगा लिया था। अंधेरा होने की वजह से जुताई को रोक दिया गया। अब बुधवार को फसल को जुतवाया जाएगा और अवैध रूप से बने घर को ध्वस्त किया जाएगा। मानधाता एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की पिटाई करने के आरोपितों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.