प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ेंगी कृष्णा पटेल, शिवपाल का समर्थन
प्रतापगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर अपना दल ने सोमवार को यहां पत्ते खोल दिए। अपना दल की राष्ट्री
प्रतापगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर अपना दल ने सोमवार को यहां पत्ते खोल दिए। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल यहां से चुनाव लड़ेंगी। उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समर्थन देने की घोषणा भी कर दी।
न्याय रैली में शामिल होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल यादव ने कहा कि केंद्र से भाजपा को हटाने के लिए वह सेकुलर पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपना दल से गठबंधन करते हुए प्रतापगढ़ सीट पर कृष्णा पटेल को समर्थन दिया गया है। अब तक समान विचारधारा वाली 50 से अधिक पार्टियों से बात हो चुकी है। जो दल जहां चुनाव लड़ना चाहेगा, वहां वह समर्थन देंगे। कांग्रेस से भी गठबंधन की बात चल रही है। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया से भी बात की जाएगी। ओमप्रकाश राजभर से उनकी कोई बात नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन बेमेल हैं। तीन बार सरकार बनाने के बाद मायावती भाजपा को धोखा दे चुकी हैं। मायावती का कोई ठिकाना नहीं है। रही बात बुआ कहने की तो उन्होंने और नेताजी ने मायावती को कभी बहन नहीं कहा तो वह बुआ कहां से हो गई। शिवपाल यादव ने दावा किया कि नेताजी मुलायम ¨सह के आशीर्वाद से ही उन्होंने पार्टी बनाई है। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा देवी पटेल ने कहा कि जनता की मांग पर वह यहां से चुनाव लड़ने जा रही हैं। सांसद हरिवंश ¨सह उनके साथ हैं। यह जरूरी नहीं कि एक बार जो जिस सीट से सांसद हो जाए, वहीं से वह लड़े। कांग्रेस से गठबंधन होने पर यहां से रत्ना ¨सह के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन होने पर इस संबंध में साथ बैठकर बात होगी। प्रेस कांफ्रेंस में अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, प्रगतिशील समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अबरार जहानियां, विनोद पांडेय भी मौजूद थे।