Move to Jagran APP

कटरा मेदनीगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा

जिले की नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की संस्तुति पर यह घोषणा हुई है। सात माह पहले डीएम ने यह रिपोर्ट शासन में भेजी थी। नगर पंचायत के वार्ड में बेहतर साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों को देखते हुए यह दर्जा दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 10:16 PM (IST)
कटरा मेदनीगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा
कटरा मेदनीगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा

प्रतापगढ़ : जिले की नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की संस्तुति पर यह घोषणा हुई है। सात माह पहले डीएम ने यह रिपोर्ट शासन में भेजी थी। नगर पंचायत के वार्ड में बेहतर साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों को देखते हुए यह दर्जा दिया गया है।

loksabha election banner

वर्ष 1921 में कटरा मेदनीगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। वर्तमान समय में नगर पंचायत में 10 वार्ड हैं। इसमें हवनपुर, रुअठ्ठा, साहबगंज, बाजार खास पश्चिमी सहित अन्य हैं। आबादी सात हजार 931 है। शासन से तीन दिन पहले कटरा मेदनीगंज को आदर्श नगर पंचायत की घोषणा हुई। इसकी जानकारी जब नगर पंचायत के ईओ, अध्यक्ष, सभासदों व नागरिकों को हुई तो वह खुशी से झूम उठे। आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने से अब बड़े पैमाने पर विकास कार्य होंगे। मिलने वाली शहरी सुविधाओं में इजाफा होगा। खास बात यह है कि नगर पंचायत के विकास का डीपीआर जल्द तैयार होगा। इसमें दो करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। बजट मिलने से नाली, खड़ंजा, सफाई व्यवस्था, सीसी रोड, इंटरलॉकिग सहित अन्य तरीके से विकास कार्य होंगे। नगर पंचायत की ईओ अंजू यादव ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने से काफी विकास कार्य होंगे। नगर के लोगों को काफी सुविधाएं मिल सकेंगी।

---

राजा के तालाब से है पहचान

कटरा मेदनीगंज की पहचान राजा के तालाब से है। नगर पंचायत क्षेत्र में कई बीघे में बड़ा तालाब है। यह तालाब राजा अजीत प्रताप सिंह का है। अभी भी यहां पर यह तालाब है। यहां पर हमेशा पानी भरा रहता है।

---

सीमा विस्तार की चल रही कवायद

नगर पंचायत का सीमा विस्तार होना है। इसकी कवायद तेजी से चल रही है। बोर्ड की बैठक में भी इसे लेकर चर्चा हो चुकी है। हालांकि आने वाले दिनों में नगर पंचायत का विस्तार होना तय है। आबादी बढ़ने से विकास कार्य कराने के लिए पहले की अपेक्षा बजट भी अधिक मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.