मासूम बच्चे से किया कुकर्म, मुकदमा
स्थानीय कस्बे में बुधवार की शाम आठ साल के बच्चे से एक किशोर ने कुकर्म किया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश चल रही है। कुंडा से सटे एक गांव का आठ साल का बच्चा बुधवार शाम करीब सात बजे घर के सामने खेल रहा था। तभी एक किशोर उसके पास पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ दुअर नाले की तरफ ले गया। वहां पर किशोर बच्चे के कुकर्म करने लगा। इस पर बच्चे ने शोर मचाया तो आस-पास लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपित किशेार भाग निकला।
संसू, कुंडा: स्थानीय कस्बे में बुधवार की शाम आठ साल के बच्चे से एक किशोर ने कुकर्म किया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश चल रही है। कुंडा से सटे एक गांव का आठ साल का बच्चा बुधवार शाम करीब सात बजे घर के सामने खेल रहा था। तभी एक किशोर उसके पास पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ दुअर नाले की तरफ ले गया। वहां पर किशोर बच्चे के कुकर्म करने लगा। इस पर बच्चे ने शोर मचाया तो आस-पास लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपित किशेार भाग निकला।
मामले में बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित औरेया जिले के दिबियापुर थाना के प्रतापपुर गांव का रहने वाला है। किशोर और उसके परिवार के लोग कटे हुए बाल खरीदते हैं। वह कुंडा कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। पुलिस आरोपित किशोर की तलाश कर रही है। ------------ किशोरी को भगाने के आरोपित पर मुकदमा दर्ज
संसू,दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव की 15वर्षीय किशोरी को 17 मार्च को देर रात कुलदीप पटेल भगा ले गया था। स्वजनों ने किशोरी की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस मामले में किशोरी के पिता ने कुलदीप पटेल और उसके स्वजनों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी कि उसकी बेटी को गहना समेत भगा ले गए हैं। इस मामले में पुलिस आरोपित कुलदीप व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके किशोरी की खोजबीन कर रही है। इस बारे में एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि किशोरी के भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपित ताला गांव निवासी कुलदीप पटेल और उसके परिवार के लोगों की तलाश की जा रही है।