Move to Jagran APP

भारतीय लोकतंत्र सबसे महान, इस पर करें अभिमान

गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। सर्द मौसम में भी लोगों में देश प्रेम का जोश देखा गया। शहर से लेकर अंचल तक तिरंगा लहरा उठा। मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 10:44 PM (IST)
भारतीय लोकतंत्र सबसे महान, इस पर करें अभिमान
भारतीय लोकतंत्र सबसे महान, इस पर करें अभिमान

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। सर्द मौसम में भी लोगों में देश प्रेम का जोश देखा गया। शहर से लेकर अंचल तक तिरंगा लहरा उठा। मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

loksabha election banner

इस मौके पर मंत्री ने महिला पुलिस कर्मियों की भव्य परेड की सलामी ली। मंत्री मोती सिंह ने कहा कि भारतीय गणतंत्र दुनिया में सबसे महान है। हमें इस पर गर्व करना चाहिए। इस देश में सबके अधिकार और स्वतंत्रता की रक्षा की जाती है। देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपनी आहुति दी है। अब यह हम सब लोगों की जिम्मेदारी है कि अपने संविधान और गौरवशाली गणतंत्र की रक्षा करें। मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के अंतर्गत किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने कोरोना काल में समझदारी से सब कुछ संभाला। स्थिति को नियंत्रित किया। कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाकर जनता को महामारी के चंगुल में जाने से बचाया। उन्होंने इस अभियान में पुलिसकर्मियों की भी सराहना की। साथ ही पीएम मोदी व सीएम योगी की सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया। कार्यक्रम में सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक डॉ. आरके वर्मा, राजकुमार पाल, डीएम डॉ. नितिन बंसल, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, बृजेश मिश्र सौरभ, भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र, डीएम नितिन बंसल, सीडीओ अश्वनी पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, भाजपा नेता डब्बू सिंह, बसपा अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, पूर्व सभासद संतोष दुबे, कांग्रेस महामंत्री संतोष त्रिपाठी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन श्याम शंकर शुक्ल श्याम ने किया। कई पुलिस कर्मी, उत्कृष्ट कार्य के लिए कई लोग व जनप्रतिनिधि भी सम्मानित किए गए। इस बार कोरोना गाइडलाइन के कारण यहां पर स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराए गए, केवल कुछ पुलिस कर्मियों ने देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संयोजक पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने सभी का स्वागत किया। उधर, डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट भवन पर तिरंगा फहराकर स्वस्थ लोकतंत्र का संदेश दिया। इसके बाद सभागार में कई लोगों ने विचार भी व्यक्त किए।

--

नारी सशक्तीरण को समर्पित रही इस बार की परेड

जासं, प्रतापगढ़ : गणतंत्र दिवस का बड़ा समारोह वैसे तो हर साल पुलिस लाइन में होता रहा है, पर अबकी यह खास था। प्रतापगढ़ पुलिस ने इस समारोह को मिशन शक्ति रंग में रंग दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने खाकी वर्दी में नारी शक्ति का सराहनीय व मजबूत प्रदर्शन किया। इसकी खुले मंच व मुक्त कंठ से मुख्य अतिथि मंत्री मोती सिंह ने सराहना भी की। उन्होंने कहा कि नारी हर क्षेत्र में मजबूती से काम कर रही है। वह कमजोर नहीं है, इस बात का प्रदर्शन इस परेड में देखने को मिला। सीओ सदर तनु उपाध्याय ने बतौर लीडर परेड को दिशा दी। उनकी बुलंद आवाज परेड में शक्ति भरती रही। एसपी शिवहरी मीणा ने इस बार यह नया प्रयोग किया। पुरुष पुलिस कर्मियों की परंपरागत परेड को इस बार शामिल नहीं किया। केवल स्वॉट टीम, 112, फायर ब्रिगेड व यातायात पुलिस की टुकड़ी को ही परेड में अपनी झलक दिखाने का मौका मिला। बाकी की पूरी पेरड महिला पुलिस कर्मियों के नाम रही। इसमें मुख्य रूप से को गाइड करती रही। परेड कमांडर के रूप में नीता त्रिपाठी, संगीता, नीलम सिंह, सुमन, सोनी सिंह, राबिया ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासन, देश भक्ति का संदेश दिया।

---

संविधान की रक्षा सबकी जिम्मेदारी

फोटो 27 पीआरटी 6

जासं, प्रतापगढ़ : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मां हर-हर गंगे सेवा ट्रस्ट के नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर संस्थापक भाजपा नेता अश्वनी कुमार सोनी ने झंडा फहराया। उन्होंने ने कहा किहमें संविधान के आधारभूत जीवन-मूल्यों पर गहराई से विचार व इसके सम्मान की रक्षा करने की जरूरत है। ट्रस्ट उस निचले पायदान पर पहुंचकर कार्य कर रहा है, जहां सरकार नहीं पहुंचा पाती। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, सुभाष अग्रहरि, जिलाध्यक्ष पंकज प्रभात, गोविद सोनी, विष्णु सोनी, वेद रावत, रोहित शर्मा, शुभम उपाध्याय, आलोक शर्मा, विशाल, रोहित, प्रवक्ता हिमांशु शुक्ल, शिवाकांत, सुमित, राम सजीवन भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.