Move to Jagran APP

हाईवे पर लगा जाम, चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन

मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं के रेले से लगे जाम से सफर की दूरी बढ़ गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 11:16 PM (IST)
हाईवे पर लगा जाम, चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन
हाईवे पर लगा जाम, चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन

संसू, प्रतापगढ़ : मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं के रेले से लगे जाम से सफर की दूरी बढ़ गई। शुक्रवार को रात में स्नानार्थियों की भीड़ से चार घंटे तक वाहन रेंगते रहे। शनिवार को लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से दिन भर शहर में जाम लगता रहा।

loksabha election banner

प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए गुरुवार से ही श्रद्धालु प्रयागराज रवाना होने लगे थे। यह सिलसिला शुक्रवार सुबह तक चलता रहा। पुण्य की डुबकी लगाने के बाद शुक्रवार शाम से श्रद्धालुओं का रेला प्रयागराज से चल पड़ा। निजी वाहनों और बसों पर लोग ठसाठस सवार थे। श्रद्धालुओं के वाहनों के रेले से रात आठ बजे से राजगढ़ से लेकर शहर तक जाम लग गया था।

वाहन रेंग करके आगे बढ़ पा रहे थे। भुपियामऊ चौराहे से भंगवा चुंगी चौराहे तक पहुंचने में करीब 45 मिनट लग रहा था। करीब चार घंटे तक यह स्थिति बनी रही। वाहनों को एक-एक करके आगे निकालने में भुपियामऊ चौकी इंचार्ज कमलेश पांडेय सिपाहियों के साथ लगे थे। शहर में चुंगी, मकंद्रूगंज, भुलियापुर, चिलबिला चौकी इंचार्ज मशक्कत करते रहे। रात 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।

इसी तरह शनिवार को दोपहर में स्नानार्थियों का रेला प्रयागराज से चल पड़ा। इससे भुपियामऊ और शहर में बाबागंज, चौक घंटाघर, ठठेरी बाजार में जाम लगता रहा। जाम के कारण रेंगते हुए वाहन आगे बढ़ रहे थे। देर शाम तक रुक-रुक करके जाम लगता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.