Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री राजा भैया ने जलाए दीप

जनसत्ता दल के अध्यक्ष व विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने बेती कोठी में सादगीपूर्ण तरीके से दीप पर्व मनाया। उनके पुत्र शिवराज सिंह व बृजराज सिंह के साथ ही क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। बाबागंज विधायक विनोद सरोज जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM (IST)
पूर्व मंत्री राजा भैया ने जलाए दीप
पूर्व मंत्री राजा भैया ने जलाए दीप

संसू, कुंडा : जनसत्ता दल के अध्यक्ष व विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने बेती कोठी में सादगीपूर्ण तरीके से दीप पर्व मनाया। उनके पुत्र शिवराज सिंह व बृजराज सिंह के साथ ही क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर बाघराय क्षेत्र के बाघराय बाजार स्थित शिव मंदिर बाघराय के प्रांगण में व्यापारियों द्वारा 1100 दीप दान किया गया। भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया गया। संयोजन संत बटुक नाथ एवं राजू सिंह ने किया। बाघराय के युवाओं ने नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। खूब आतिशबाजी की। प्रथम स्थान पर सलीम, दूसरे स्थान पर खलील हवाईदार रहे। इस मौके पर ज्ञान बाबू केसरवानी, ज्ञानचंद्र, राजेंद्र केसरवानी, शंकर लाल गुप्ता, ननके गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अनूप कुमा, राकेश कुमार, संतोष कुमार, घंटी, अभिषेक, मुकेश अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि, हैवी लाल जायसवाल, राहुल, श्याम बाबू, आशीष यादव, कामता शर्मा मौजूद रहे।

loksabha election banner

पटाखा छुड़ाते समय युवक झुलसा

संसू, बाघराय : बाघराय थाना क्षेत्र के छेवगां गांव निवासी सुभाष यादव दीपावली के दिन पटाखा छुड़ा रहा था। अचानक पटाखा हाथ में ही फट गया। इससे उसके बाएं हाथ का पंजा उड़ गया। सीएचसी बाघराय से उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।

दीपावली की रात घर जला

संसू, बाघराय : बाघराय थाना क्षेत्र के तारापुर कदई गांव में सुनील कुमार सरोज के घर में 14 नवंबर की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घर के अंदर रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय स्वजन अपने खेत में दीप जलाने गए हुए थे। स्वजनों का कहना है कि घर पर किसी के न होने पर किसी ने घर में आग लगा दी। सुनील कुमार के घर में अगले माह बहन की शादी पड़ी हुई है। 30 हजार रुपये भी जल गए।

रमा को दी श्रद्धांजलि

संसू, लालगंज : कई शिक्षण संस्थानों के संचालक मंडल की सदस्य तथा समाजसेविका रमा मिश्रा के आकस्मिक निधन पर लोग गमगीन हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की समधन तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की सास थीं। बीमारी के चलते लखनऊ में निधन हो गया। इस पर विधायक के कार्यालय पर शोक सभा करके टाउन एरिया अध्यक्ष अनीता द्विवेदी, प्रमुख अशोक सिंह, ददन सिंह, पूजा, प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय शंकर दुबे, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल महेश, प्रधान संघ महामंत्री राजू पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.