Move to Jagran APP

कृषि विधेयक बिल के विरोध में किसान यूनियन ने दिया धरना

कृषि विधेयक बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अ) के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पांडेय की अगुवाई में शनिवार को कुंडा डाक बंगला परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतनी ठंडी में किसान आंदोलन करते हुए बीते दो माह से कृषि बिल वापस करने की मांग कर रहे। इसके बावजूद केंद्र सरकार अपने मद में चूर है। साथ ही आंदोलन कारियों पर बिजली पानी आदि की आपूर्ति पर रोक लगाकर उत्पीड़न की कार्रवाई एवं मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 10:35 PM (IST)
कृषि विधेयक बिल के विरोध में किसान यूनियन ने दिया धरना
कृषि विधेयक बिल के विरोध में किसान यूनियन ने दिया धरना

संसू, कुंडा: कृषि विधेयक बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अ) के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पांडेय की अगुवाई में शनिवार को कुंडा डाक बंगला परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतनी ठंडी में किसान आंदोलन करते हुए बीते दो माह से कृषि बिल वापस करने की मांग कर रहे। इसके बावजूद केंद्र सरकार अपने मद में चूर है। साथ ही आंदोलन कारियों पर बिजली पानी आदि की आपूर्ति पर रोक लगाकर उत्पीड़न की कार्रवाई एवं मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर रही है। यह किसान विरोधी कार्रवाई है। किसानों की परीक्षा न ली जाए, अन्यथा किसानों को गांव स्तर पर आंदोलित करना होगा। ऐसी दशा में तत्काल कृषि विधेयक बिल वापस लिया जाए। राष्ट्रीय सचिव अशोक मिश्रा ने कहा कि किसान तैयार रहें, आगे लड़ाई जारी रहेगी। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पांडेय की अगुवाई में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कुंडा राम जनम यादव को सौंपा। इस मौके पर कमला कांत शुक्ल, ओम प्रकाश पटेल, धरमराज तिवारी, रामदेव सिंह, केशरी देवी पटेल, देवेंद्र पांडेय, सुशील सोनकर, पवन तिवारी, राम कैलाश सरोज, अनिल शुक्ला, सुशील सोनी, सुनीता केशरवानी, गोपाल मोदनलवाल, पुष्पा सिंह चौहान, राम कुमार पटेल, रेनू पटेल, फूलकली, विट्टन देवी, मीना देवी, संगीता देवी, कलावती गौतम, शिव कुमार सोनी, समेत संख्या में लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

--------- कलेक्ट्रेट में भी जुटे संगठन, विरोध जताया

प्रतापगढ़ : भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष रामबरन व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रमन पासी एवं किसान सभा के निर्भय प्रताप सिंह समय करीब एक बजे डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को किसान बिल के विरोध में अपना ज्ञापन सौंपा। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकट गुट के सत नारायण यादव ने भी किसान बिल के विरोध में अपना ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंप दिया। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हई खान, महिला जिलाध्यक्ष लीलावती देवी के संयुक्त नेतृत्व में डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और किसान बिल के विरोध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। -------

भाकियू ने भी डीएम को सौंपा ज्ञापन

संसू, प्रतापगढ़ : भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उनकी है कि भारत सरकार द्वारा लगाए गए तीनों कृषि कानून को वापस लिए जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून अधिकार बनाया जाए। ज्ञापन देने वालों में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पम्मी सिंह, दिलीप कुमार, शीला, अमृता सिंह, रेखा, नेहा, श्रीपाल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.