प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा देखकर सबने की तारीफ
आंचल गुप्त ने रेनवाटर हार्वे¨स्टग, मोहन और युवराज ग्रुप ने स्मार्ट सिटी, राम ग्रुप ने वाई-फाई, रुद्र ने सोलर कार तथा प्रतीक व अभिषेक ग्रुप ने स्मार्ट पाíकंग मॉडल का प्रदर्शन किया।
प्रतापगढ़ : जिले के कई विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रभात एकेडमी में बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई तथा रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सेंट जेवियर्स स्कूल चिलबिला में खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
सेंट जेवियर्स स्कूल चिलबिला में आयोजित वाíषक खेल महोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव व जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने किया। बच्चों ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, रस्सी कूद में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में जिलाविद्यालय निरीक्षक ने कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद आवश्यक है। प्रबंधक संजीव कुमार ¨सह, निदेशक संतोष द्विवेदी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर जीआइसी के प्रधानाचार्य राज कुमार ¨सह, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य डा. धर्मेद्र श्रीवास्तव ने किया।
इसी प्रकार शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में खेल महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आंचल गुप्त ने रेनवाटर हार्वे¨स्टग, मोहन और युवराज ग्रुप ने स्मार्ट सिटी, राम ग्रुप ने वाई-फाई, रुद्र ने सोलर कार तथा प्रतीक व अभिषेक ग्रुप ने स्मार्ट पाíकंग मॉडल का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जीवेश, पीयूष, अभिजीत, प्रकाश व आयुष्मान प्रथम रहे। काव्य, मोहन, युवराज, आर्यन, श्रेष्ठ, श्याम दूसरे स्थान पर कथा जोवियल पांडेय, कर्तव्य, प्रांजल, राम, र्हिषत तीसरे स्थान पर रहे। आंचल, वैष्णवी, अíपता, अंशिता, वसुंधरा, विभूति, ईरम, बुशरा, खुशी को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में शहिनुमा प्रथम, श्याम द्वितीय व राम तृतीय स्थान पर रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम सुजैन, द्वितीय यशि ¨सह व शहिनुमा तृतीय स्थान पर रही। रंगोली के निर्णायक संजीव आहूजा व मेंहदी की आकांक्षा श्रीवास्तव एवं पूजा ¨सह रही। इसके उपरांत शाम को बाल कवि सम्मेलन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ डीएम शंभु कुमार, एमएलसी अक्षय प्रताप ¨सह व सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने किया।