Move to Jagran APP

पढ़ी-लिखी दुल्हन ने आठवीं पास दुल्हे को ठुकराया

संसू बाघराय प्रतापगढ़ जयमाल के दौरान दुल्हन को पता चला कि उसका होने वाला दुल्हा आठवीं

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:21 AM (IST)
पढ़ी-लिखी दुल्हन ने आठवीं पास दुल्हे को ठुकराया
पढ़ी-लिखी दुल्हन ने आठवीं पास दुल्हे को ठुकराया

संसू, बाघराय, प्रतापगढ़ : जयमाल के दौरान दुल्हन को पता चला कि उसका होने वाला दुल्हा आठवीं पास है उसके बाद हंगामा खड़ा कर दिया। अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ शादी के लिए इन्कार किया तो दुल्हा गश खाकर गिर पड़ा। कन्या पक्ष वालों ने वर पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। किसी तरह पुलिस ने समझौता कराकर दहेज वापस कराया।

loksabha election banner

बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात शुक्रवार शाम उसी क्षेत्र में गई थी। लोगों ने बरातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा व जयमाल के बाद जब विवाह शुरू होने की बेला आई तो किसी ने दुल्हन के कान में कुछ फूंक दिया। बीए पास लड़की ने अपने पिता से साफ शब्दों में कहा कि वह आठवीं पास लड़के को अपना जीवन साथी नहीं बनाएगी। उसे कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सुंदर परिधानों में सजी दुल्हन का यह रौद्र रूप देख दूल्हे को चक्कर आ गया। इस पर कन्या व उसके पक्ष के लोगों ने शादी करने से इन्कार कर दिए। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। हाथापाई भी हुई। रात करीब एक बजे सूचना डायल हंड्रेड पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और बरातियों को घर भेज दिया। पुलिस के लौटते ही कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके पिता समेत कई रिश्तेदारों को बैठा लिया। कन्या पक्ष का कहना था कि तिलक में दी गई गाड़ी व जंजीर वापस होगा तभी जाने दिया जाएगा। कुछ देर बाद आए चौकी इंचार्ज शकरदहा अरविद उपाध्याय दोनों पक्षों को लेकर चौकी चले गए। दो घंटे पंचायत के बाद आपस में सुलह हो गई। वर पक्ष के लोगों ने बाइक व जंजीर कन्या पक्ष को दी, तब मामला हल हुआ। दुल्हन के पिता ने जहां दूल्हे को मंदबुद्धि बताया, वहीं दूल्हे के पिता ने कहा कि लड़की को अधिक गहने देने की जिद कन्या पक्ष वाले कर रहे थे। न देने पर शादी तोड़ दी।

--

बहादुर बेटी की हो रही सराहना

अब समाज में बालिकाएं जागरूक हो रही हैं। यह मामला इसी तरह का सामने आया है। बीए उत्तीर्ण दुल्हन ने ठीक शादी के वक्त दूल्हे की जीवनसंगिनी बनने से इसलिए इन्कार कर दिया, क्योंकि दूल्हा कक्षा आठ पास है। बालिका के इस फैसले की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर रही। लोग उसे सराह रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.