समतामूलक समाज बनाने में डॉ. आंबेडकर का अहम योगदान
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वी जन्मतिथि बुधवार को मनाई गई। सरकारी व गैरसरकारी संगठनों ने उनको श्रद्धा से याद किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल व अपर जिला अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जासं, प्रतापगढ़ : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वी जन्मतिथि बुधवार को मनाई गई। सरकारी व गैरसरकारी संगठनों ने उनको श्रद्धा से याद किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल व अपर जिला अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ आंबेडकर जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को विकास के मार्ग में सबसे बड़ा अवरोध मानते थे। वह समतामूलक समाज बनाने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किए। इसी प्रकार भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोहनगंज बाजार के बढ़नी मोड़ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर भाजपा माला चढ़ाई। प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह, जिला प्रभारी नागेंद्र सिंह रघुवंशी,सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा की अध्यक्षता में गोष्ठी में जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल, शैलेंद्र सिंह, सविता सिंह, जयभगवान सहित कार्यकर्ताओं ने विचार रखे।
--
पंचशील वंदना करके बाबा साहेब को किया याद
समन्वय सेवा संस्थान के उपसिकाओं व उपासकगण द्वारा बाबा साहेब की जन्मतिथि आंबेडकर चौराहे पर मनाया गया। भिक्षुसंघ भंते सुमित रत्न व भन्ते अश्वजित के सानिध्य में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष त्रिशरण व पंचशील वंदना करके उन्हें श्रद्धा सुमन व माल्यर्पण कर अपनी कृतज्ञता प्रकट की। शोभायात्रा में उपसिका लीलावती,सुशीला कश्यप, रामप्यारी, संगीता सरोज, शोभा कन्नौजिया,अ†जलि सरोज,शर्मिला देव्,सुनीता दिनेश,सुलोचना राव, राकेश कन्नौजिया, वेद प्रकाश,सी0पी0राव ने भाग लिया।
सृजना साहित्यिक संस्था ने अजीत नगर में बाबा साहेब की जन्मतिथि मनाई गई। बाबा साहेब के बहुआयामी अवदान विषय पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. दयाराम मौर्य रत्न ने बाबा साहब के जीवन पर आधारित स्वरचित महाकाव्य रत्न भास्कर का वाचन करते हुए उनके संघर्षों का मार्मिक चित्रण किया। मुख्य अतिथि एलायंस क्लब इंटरनेशनल के कमेटी चेयरमैन रोशनलाल ऊमरवैश्य, अनिल कुमार निलय, श्रीनाथ सरस,राधेश्याम दीवाना, राजीव आर्य,आनंद मोहन ओझा,प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने भी विचार रखे।