जिला बार के अध्यक्ष महीप और महामंत्री तालुकदार निर्वाचित
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। तीन बजे तक चले मतदान में 27
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष महीप सिंह और महामंत्री तालुकदार सिंह निर्वाचित हुए। महीप सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी को 74 रनों से शिकस्त दी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। तीन बजे तक चले मतदान में 278 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 18 मत नहीं पड़े। दोपहर तीन बजे से एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह की मौजूदगी में वोटों क गिनती शुरू हुई। चार बजे रिजल्ट घोषित किया गया। महीप नारायण सिंह 146 मत पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामचंद्र सिंह को 74 मतों से हराया। रामचंद्र सिंह को 72 मत मिले। 57 मत पाकर विजयशंकर त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।
119 मत पाकर तालुकदार सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजयपाल सिंह को 19 मतों के अंतर से पराजित किया। विजयपाल सिंह को 100 मत मिले। 57 मत पाकर अशोक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। दोनों पदों पर एक-एक मत अवैध रहा। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सुरेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मुजीब अहमद खान, संयुक्त मंत्री राजशेखर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राममूर्ति सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
---
लेकर चले गए मतपत्र
अध्यक्ष पद का दो मतपत्र और महामंत्री पद का एक मतपत्र वोट देने के बजाय उसे अपने साथ लेकर अधिवक्ता चले गए। इससे अध्यक्ष पद पर दो वोट और महामंत्री पद पर एक वोट की गिनती नहीं हुई।
-----------
सूची में नाम न होने पर जताई आपत्ति, हंगामा
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : मतदाता सूची में अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह व आशीष श्रीवास्तव का नाम नहीं था। इसकी जानकारी होने पर जिला बार के अध्यक्ष शंभू सिंह मतदान स्थल पर पहुंचे और एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह इस पर आपत्ति जताई। कहने लगे कि दोनों अधिवक्ताओं ने सदस्यता शुल्क जमा किया है। फिर इनका नाम सूची से कैसे गायब हो गया। इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। इससे कुछ देर के लिए मतदान बाधित हो गया। दोनों अधिवक्ताओं ने सदस्यता शुल्क की रसीद दिखाया। इस पर निर्णय लिया कि दोनों अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो गया। इससे मतदाताओं की संख्या 294 बढ़कर 296 हो गई। दोनों अधिवक्ताओं का नाम शामिल होने के बाद करीब 10 मिनट बाद फिर मतदान शुरू हुआ।
----
बिना पास के वादकारियों को कल से नहीं मिलेगा प्रवेश
संसू, प्रतापगढ़ : जनपद न्यायालय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष/अपर जनपद न्यायाधीश एसके तिवारी ने अवगत कराया है कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर सात दिसंबर से बिना पास के वादकारियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। वादकारियों को प्रवेश पास उनके अधिवक्ता जारी करेंगे। प्रवेश का प्रारूप जारी किया गया है।
--