Move to Jagran APP

फिजिकल दूरी के साथ पूजे गए देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन गुरुवार को किया गया। कोरोना के कारण इस बार बड़े सार्वजनिक आयोजन नहीं हुए। लोगों ने फिजिकल दूरी के साथ पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:43 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:11 AM (IST)
फिजिकल दूरी के साथ पूजे गए देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा
फिजिकल दूरी के साथ पूजे गए देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन गुरुवार को किया गया। कोरोना के कारण इस बार बड़े सार्वजनिक आयोजन नहीं हुए। लोगों ने फिजिकल दूरी के साथ पूजन किया गया।

loksabha election banner

शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर एआरएम पीके कटारिया के संयोजन में कार्यक्रम किया गया। हवन पूजन करके सबने खुशहाली व विकास का आशीर्वाद मांगा। आइटीआइ परिसर में भी भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया। इसी प्रकार सदर क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़ गांव में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गायत्री गंगा परिवार की ओर से निदेशक यज्ञ सिंह एवं प्रज्ञा सिंह ने विश्वकर्मा भगवान का गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत हवन पूजन किया। इस अवसर पर आचार्य अरविंद शर्मा तथा राम प्यारे ने अथर्ववेद में वर्णित कोरोना महामारी मंत्र के द्वारा विश्वकल्याण के लिए हवन किया। कार्यक्रम में गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी चंद्रिका सिंह, राम अकबाल सिंह, सुभाष सिंह, अभिषेक सिंह अजीत सिंह, दीपक सिंह, सुशील शर्मा भी रहे। विश्वनाथगंज प्रतिनिधि ने बताया कि विश्वनाथगंज पावर हाउस पर विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम जेई राजीव कुमार सिंह ने किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया। पंकज कुमार, अंबुज सिंह, श्याम सिंह, विनोद पटेल, राजू पटेल, देवी प्रसाद, अवनीश मिश्र, कप्तान सिंह व बाबुल मिश्रा आदि लोग भी मौजूद रहे।

--

घोषित हो अवकाश : संजय

जासं, प्रतापगढ़ : विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रमों में भाग लेते हुए के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी ने पूजन किया। सदर क्षेत्र के बदनपुर, शहर, चिलबिला, महुली, बिहारगंज, भोजपुर, अंतू में वह कार्यक्रमों में गए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। कार्यक्रमों में बसपा नेता कमलेश विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, भरत व्यास, राजेश वि‌र्श्वकर्मा, संजय वि‌र्श्वकर्मा, नीरज पासी आदि लोग भी शामिल हु ---------

यंत्रों का भी किया पूजन, प्रसाद वितरण

ढकवा बाजार : भगवान वि‌र्श्वकर्मा की जयंती पर गुरूवार को धूमधाम से मनाई गई। बाजार के छोटे बड़े सभी कल कारखानों, लोहे और मशीनरी से जुड़े प्रतिष्ठानों में सुबह से ही उत्सवी माहौल था। प्रतिष्ठान को भव्यतापूर्वक सजाया गया। आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा बाजार, रामगंज, सैफाबाद, अमरगढ़ व विद्युत उपकेंद्र पर पूजन किया गया। कारीगरों ने अपने औजारों व यंत्रों की भी पूजा की। रोली-अक्षत लगाकर पूजन किया। लालगंज प्रतिनिधि ने बताया कि जगह-जगह कार्यक्रम हुए। लालगंज नगर, संगम चौराहा में हवन किया गया। घुइसरनाथ धाम प्रतिनिधि के अनुसार घुइसरनाथधाम में, मिथिलेश कुमार, चंदन विश्वकर्मा ने देवशिल्पी का पूजन किया। इस मौके पर दिनेश विश्वकर्मा, आचार्य राजेश पांडेय, महादेव, राजू, बृजेश, संदीप मौजूद रहे। अजगरा प्रतिनिधि के अनुसार अजगरा में बने प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर पर लोगों ने पूजन किया। इसमें माता बदल, अशोक, गोविद, रामराज, सुरेश, जगदीश, उदय राज, गणेश, बच्चा राम आदि लोग रहे। फूलपुर में भी रामपाल विश्वकर्मा, अशोक, संजय, रामकृष्ण, संतोष, राज नारायण रहे। रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की जयंती क्षेत्र में धूमधाम से मनी। रामापुर की आरा मशीनों के संचालकों द्वारा भजन कीर्तन आयोजित कर विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरण भी हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.