शनिधाम के महंत परमा महाराज का निधन
जिले के कुशफरा विश्वनाथगंज में बकुलाही नदी के किनारे स्थित शनिधाम के महंत परमात्मानंद परमा महाराज नहीं रहे। बुधवार को उनका निधन हो गया। वह करीब 62 वर्ष के थे। उनको सांस लेने में तकलीफ होने पर सुबह ही प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शाम को उनकी सांसें थम गईं।
जासं, प्रतापगढ़ : जिले के कुशफरा विश्वनाथगंज में बकुलाही नदी के किनारे स्थित शनिधाम के महंत परमात्मानंद परमा महाराज नहीं रहे। बुधवार को उनका निधन हो गया। वह करीब 62 वर्ष के थे। उनको सांस लेने में तकलीफ होने पर सुबह ही प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शाम को उनकी सांसें थम गईं। वह सदर क्षेत्र के जलालपुर के रहने वाले थे। उनके अचानक निधन की खबर सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। रात करीब आठ बजे पार्थिव शरीर जलालपुर आवास पर अंतिम दर्शन को लाया गया तो लोग श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। वह अपने पीछे तीन बेटे व तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज के दशाश्वेघ घाट पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे होगा। परमा महराज के छोटे बेटे मंगलाचरण मिश्र मु्खाग्नि देंगे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, एमएलसी गोपाल जी, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, पूर्व विधायक संजय तिवारी, रानीगंज विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष प्रेम लता सिंह, साई मंदिर बलीपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ, धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, मेडिकल व्यवसायी बृजेश गुप्ता, रोशनलाल उमर वैश्य, भयहरणनाथ धाम के महासचिव समाज शेखर, अर्बन बैंक के विकास त्रिपाठी, रूरल बार प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा आदि ने इसे जिले की बड़ी क्षति बताया है।वह कुंडा के जागरण प्रतिनिधि विद्याचरण मिश्र उर्फ मुन्ना के पिता थे।