प्रधान पद के 419 सामान्य सीटों पर भाग्य आजमाएंगे दावेदार
लंबे इंतजार के बाद मंगलवार की देर रात ग्राम पंचायतों की सीटों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। इसमें प्रधान पद के कुल 1193 सीटों में से 419 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। इनकी सूची बुधवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों में चस्पा कर दी जाएंगी।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : लंबे इंतजार के बाद मंगलवार की देर रात ग्राम पंचायतों की सीटों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। इसमें प्रधान पद के कुल 1193 सीटों में से 419 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। इनकी सूची बुधवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों में चस्पा कर दी जाएंगी।
जिले भर की 1193 ग्राम पंचायतों में सामान्य की 419 सीटों पर दावेदार अपना भाग्य अजमाएंगे। इसमें पुरुष व महिला कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे। वहीं सामान्य सीटों में से 197 महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग की 320 सीटों पर भी प्रत्याशी जोर आइजमाइश करेंगे। इसमें से 113 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। वहीं 207 पिछड़ा वर्ग की सीट पर पुरुष व महिला चुनाव लड़ सकेंगी। इसी तरह से 257 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गईं। इसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 92 सीटों को आरक्षित किया गया है। वहीं शेष 165 सीटों पर पुरुष व महिला में से कोई भी अपना भाग्य आजमा सकेगा। जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने मंगलवार की देर रात यह सूची जारी कर दी। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि सूची बनरकर तैयार हो गई। इसे ब्लाक मुख्यालयों पर बुधवार को चस्पा कर दिया जाएगा।
------
17 ब्लाक प्रमुख सीट में से छह सामान्य वर्ग की झोली में गईं
जिले के 17 ब्लाक प्रमुखों में से छह ब्लाक प्रमुख की सीट सामान्य कर दी गई। इसमें से बाबागंज व बिहार ब्लाक को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। वहीं रामपुर संग्रामगढ़ व कालाकांकर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। ब्लाक सदर और गौरा को पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसी तरह संडवा चंद्रिका व मानधाता ब्लाक को पिछड़ी जाति, पट्टी, लालगंज व कुंडा को महिला सीट घोषित किया गया। इसी क्रम में सांगीपुर, लक्ष्मणपुर, बाबा बेलखरनाथ धाम, शिवगढ़, मंगरौरा व आसपुर देवसरा सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।