पंचायत चुनाव पर कांग्रेस गंभीर : नाइक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी सचिन नाइक ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की इच्छा है कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में दमदारी से प्रदर्शन करें। ऐसे में कार्यकर्ता प्रत्याशियों को पूरा सहयोग करें। इस मौके पर देवव्रत मिश्रा श्याम किशोर शुक्ल ने भी विचार रखे।
जासं, प्रतापगढ़ : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी सचिन नाइक ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की इच्छा है कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में दमदारी से प्रदर्शन करें। ऐसे में कार्यकर्ता प्रत्याशियों को पूरा सहयोग करें। इस मौके पर देवव्रत मिश्रा, श्याम किशोर शुक्ल ने भी विचार रखे। बैठक में नरसिंह प्रकाश मिश्र, कपिल द्विवेदी, डॉ. नीरज तिवारी, डॉ लालजी त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, विजय शंकर त्रिपाठी, सेवा दल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, ज्योत कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। संयोजन डॉ. प्रशान्त देव शुक्ल सदस्य पीसीसी ने किया। जनता के भरोसे को खो चुकी है प्रदेश सरकार : मोना
संसू, लालगंज : क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने शनिवार को क्षेत्र के बरीबोझ, पिचूरा, गोड़वा गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। विधायक ने रामपुरखास में हर कोने में समुचित विकास में लगातार तेजी बनाए रखने की बात कही। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के भरोसे को खो चुकी है। खेत में मवेशी फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। कुप्रबंधो के चलते आग से फसल को क्षति हो रही है। उन्होंने सरकार से शराब परोसने वाले माफियाओं तथा अराजकतत्वों की गतिविधियों को लेकर आंख मूंदने को गैर जिम्मेदारानापन करार दिया। विधायक ने कहा कि उनके तथा प्रमोद तिवारी के प्रयास से हाल ही में बत्तीस करोड़ की लागत के दो हाइवे तथा नई सड़कों की मंजूरी से रामपुरखास का विकास संसाधन के क्षेत्र मे और जगमगाएगा। विधायक ने लोगों को कोरोना महामारी की भयावह स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतनें और सुरक्षा के प्रति जागरूकता किया। अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन हरिबहादुर सिंह तथा हृदय नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद तिवारी, सुरेंद्र सिंह ददन, नपं प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, शेख मुंशीरजा अनीस, रामसुंदर सरोज, भुवनेश्वर शुक्ल, डॉ. मुकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
---------