घने कोहरे के बीच नाले में गिरी कार, पांच को आईं मामूली चोटें
महेशगंज थाना क्षेत्र के मईराम का पुरवा गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव शनिवार की सुबह करीब छह बजे घने कोहरे के बीच कार से प्रयागराज जा रहे थे। कार लेकर जैसे ही वह बिहार बाजार के पास पहुंचे थे कि कोहरा घना होने के कारण उन्हें रास्ता नहीं समझ में आया और वह उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराते हुए पुल से नीचे गड्ढे में जा गिरी। यह देख कर पुल के पास स्थित घर के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। कार फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें कार चालक अभिषेक सरोज (22) मिथिलेश कुमार (50) विमला देवी (40) पत्नी राम लखन आदित्य देवी (12) पुत्री राम लखन आदित्य (9) को ग्रामीण निकाल कर अलाव के पास ले गए। सभी को हल्की फुल्की चोटें आई थीं।
संसू, बाघराय : घने कोहरे के बीच एक कार शनिवार को सुबह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस पर सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर स्थानीय चिकित्सक का इलाज कराया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के मईराम का पुरवा गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव शनिवार की सुबह करीब छह बजे घने कोहरे के बीच कार से प्रयागराज जा रहे थे। कार लेकर जैसे ही वह बिहार बाजार के पास पहुंचे थे कि कोहरा घना होने के कारण उन्हें रास्ता नहीं समझ में आया और वह उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराते हुए पुल से नीचे गड्ढे में जा गिरी। यह देख कर पुल के पास स्थित घर के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। कार फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें कार चालक अभिषेक सरोज (22), मिथिलेश कुमार (50), विमला देवी (40) पत्नी राम लखन, आदित्य देवी (12) पुत्री राम लखन, आदित्य (9) को ग्रामीण निकाल कर अलाव के पास ले गए। सभी को हल्की फुल्की चोटें आई थीं। बाघराय पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का स्थानीय उपचार कराया। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक घायल
संसू, कुंडा: नवाबगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के मनोज कुमार बाइक से बाजार गए थे। जहां से वह बाइक से घर लौट रहे थे कि अनियंत्रित वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया।
--=-
अनियंत्रित ट्रक पलटा
संसू, रानीगंज : थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हालांकि चालक और खलासी बाल-बाल बच गया । ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। एसओ मनोज कुमार तिवारी का कहना है कि ट्रक रानीगंज की तरफ से जानकारी जा रहा था। कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गगया, लेकिन कोई थी कोई घायल नहीं हुआ। बाइक की टक्कर से महिला घायल
संसू घुइसरनाथधाम : मार्निंग वॉक में निकली महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे मीतन निवासी पुष्पा साहू (43) पत्नी अनिल कुमार शनिवार को मार्निंग वाक पर निकली थी। वह जैसे ही अपने गांव के समीप पुलिया के पास पहुंची कि सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए ।