विद्युत बकाएदारों के खिलाफ चला अभियान
दीपावली का पर्व बीतने के बाद अब एक बार फिर से विद्युत विभाग ने बकाएदारों की खबर लेना शुरू किया है। जो लोग बिना बिल जमा किए घर को रोशन कर रहे हैं उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को जिले के मानधाता बाजार क्षेत्र में चेकिग की गई। गुड़रू गांव में चेकिग अभियान के दौरान विद्युत चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पांच की केबिल काटी गई। चार को चेतावनी देकर बकाए की वसूली की गई। कटियामारी भी पकड़ी गई।
जासं, प्रतापगढ़ : दीपावली का पर्व बीतने के बाद अब एक बार फिर से विद्युत विभाग ने बकाएदारों की खबर लेना शुरू किया है। जो लोग बिना बिल जमा किए घर को रोशन कर रहे हैं उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को जिले के मानधाता बाजार क्षेत्र में चेकिग की गई। गुड़रू गांव में चेकिग अभियान के दौरान विद्युत चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पांच की केबिल काटी गई। चार को चेतावनी देकर बकाए की वसूली की गई। कटियामारी भी पकड़ी गई। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण केंद्र व जेई रणविजय सिंह, एसडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ चेकिग अभियान चलाकर बकाएदारों को चेतावनी दी। एसडीओ पट्टी एसबी प्रसाद के नेतृत्व में कस्बे व आसपास भी चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें आठ लोगों की केबिल काटी गई। हजारों का बकाया वसूला गया।
दीपावली बीती, पटरी से उतरा विद्युत रोस्टर
संसू रानीगंज : दीपावली बीतते ही क्षेत्र में बिजली कटौती शुरु हो गई है। इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने फिर विद्युत रोस्टर में सुधार की मांग की है। रानीगंज तहसील क्षेत्र में रानीगंज, गौरा, पांडेयतारा, तौंकलपुर सहित विद्युत उपकेंद्रों पर विद्युत आपूर्ति खतनपुर स्थित 132 /11 विद्युत उपकेंद्र से होती है। दीपावली का त्योहार बीतते ही यहां रोस्टर पटरी से उतर गया है। बिजली आपूर्ति का कोई समय नहीं रह गया है। इसी क्रम में शाम को पांच बजे से सात के बीच भी अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे ग्रामीण शाम को अंधेरे में रहते हैं। राशन की दुकानों पर अब केरोसिन भी नहीं मिलता कि लोग ढिबरी जला सके। ऐसे में लोग हैरान हैं कि शाम को बिजली कटौती होने से अंधेरा कैसे दूर होगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार जहां 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का वादा कर रही हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में बार-बार रोस्टर के बदलाव से 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। अवर अभियंता का कहना है कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही है।