Move to Jagran APP

पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता

पट्टी विधानसभा क्षेत्र के मंडल रामकोला में भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षिण शिविर में भाजपा की उन्नत नीतियों के बारे में समझाया गया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 10:45 PM (IST)
पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता
पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता

संसू, पट्टी : पट्टी विधानसभा क्षेत्र के मंडल रामकोला में भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षिण शिविर में भाजपा की उन्नत नीतियों के बारे में समझाया गया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। हाल ही में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जनता हित में लिए गए निर्णयों की भी लोगों के बीच जाकर चर्चा करने को कहा गया।

loksabha election banner

इस कार्यशाला के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह एवं कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामकोला राम आसरे शुक्ला ने की। संचालन विजय यादव उपाध्यक्ष मंडल रामकोला ने किया। इस मौके पर पवन सिंह, अशोक श्रीवास्तव सहित मंडल रामकोला के समस्त पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.