Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हेलीकाप्टर की दो बार लैंडिग से हुई गफलत

अपना दल-भाजपा की संयुक्त चुनावी सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के हेलीकाप्टर की दो बार लैंडिग से लोग गफलत मे पड़ गए

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:46 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हेलीकाप्टर की दो बार लैंडिग से हुई गफलत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हेलीकाप्टर की दो बार लैंडिग से हुई गफलत

प्रतापगढ़ : अपना दल-भाजपा की संयुक्त चुनावी सभा में हेलीकाप्टर की दो बार लैंडिग से लोग गफलत में पड़ गए। पहली बार लैंडिंग पर लगा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आ गए लेकिन दरअसल ऐसा था नहीं। उनका हेलीकाप्टर तो चित्रकूट से यहां पर ईंधन लेने को आया था।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को रविवार को हेलीकाप्टर से चित्रकूट से प्रतापगढ़ आना था। दोपहर बारह बजे उनको सदर क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सभा संबोघित करना था। ठीक समय पर हेलीकाप्टर की गडगड़ाहट सुनाई दी तो पार्टी के लोग नारे लगाने लगे। उनको सुनने आए लोग भी यह कहने लगे कि इतने समय से तो कम ही नेता आते हैं। कुछ देर तक जब अध्यक्ष उसमें से नहीं उतरे तो लोगों में कौतूहल पैदा होने लगा। हेलीपैड के पास भीड़ बढ़ने लगी। लोग जानना चाहते थे कि आखिर इसमें अध्यक्ष नहीं आए तो फिर आया कौन।

इसके बाद मैजिक मालवाहक पर दो ड्रम में ईंधन लादकर लाया गया। उसमें पाइप लगाकर स्टाफ ने हेलीकाप्टर में ईंधन भरना शुरू किया। पूरे 400 लीटर की खुराक लेकर दोपहर दो बजे वह फिर से उड़ा। चित्रकूट जाकर अध्यक्ष को लेकर तीन बजे टेऊंगा पहुंचा। इस बार अध्यक्ष उतरे और मंच पर पहुंचते ही देर से आने के लिए क्षमा मांगी।

--

उड़नखटोले में आई खराबी

: पायलट को पहले से पता था कि प्रतापगढ़ में ईंधन भरना है। प्रशासन को भी सब पता था। सभा के कई घंटे पहले ही ईंधन लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से आ गया था। जनसभा को संबोधित करने के बाद अगले कार्यक्रम में जाने के लिए तैयार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आधे घंटे टेऊंगा में ही इंतजार करना पड़ा। हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ऐसा हुआ। इस बारे में एसडीएम सदर वीपी सिंह का कहना है कि पार्टी स्तर का कार्यक्रम था। ईंधन लेने को हेलीकाप्टर की सामान्य लैंडिग थी। कोई खास बात नहीं थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.