एसओ के खिलाफ भाजपा नेता ने थाने में दिया धरना
अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में भाजपा नेता पप्पन सिंह समर्थकों के साथ मंगलवार को महेशगंज थाने में धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे एएसपी से वार्ता के बाद भाजपा नेता थाने से चले गए।
संसू, बाबागंज: अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में भाजपा नेता पप्पन सिंह समर्थकों के साथ मंगलवार को महेशगंज थाने में धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे एएसपी से वार्ता के बाद भाजपा नेता थाने से चले गए।
महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐंधा गांव निवासी भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन सिंह, उनके भाई पंकज सिंह व गनर समेत पांच लोगों के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान जिला पंचायत प्रत्याशी से विवाद के मामले में पुलिस ने 17 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया था। इससे नाराज भाजपा नेता अभय सिंह पप्पन अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे महेशगंज थाने पहुंचे, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी एसओ अपने आवास से बाहर नहीं निकले।
इससे नाराज भाजपा नेता थाने में ही धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता का कहना था कि उनके, उनके भाई व गनर समेत पांच लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ अमित सिंह उनकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। भाजपा नेता के धरने पर बैठने की खबर मिलते ही धीरे- धीरे समर्थकों की भीड़ एकत्रित होने लगी। इसे देख पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। भाजपा पदाधिकारियों ने की चुनाव की बूथवार समीक्षा
जासं, प्रतापगढ़ : संडवा चंद्रिका प्रथम के जिला पंचायत सदस्य चुनाव की समीक्षा बैठक अंतु के डंगरी चुनाव कार्यालय पर भाजपा अंतु मंडल अध्यक्ष शिव विलास उमर वैश्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता एवं वार्ड संयोजक अभय प्रताप सिंह की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़े वोटों की बूथवार समीक्षा की गई। इसके अलावा बैठक में विभिन्न बिदुओं और मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विनय शुक्ला,महेश गुप्ता,आलोक दुबे,मनोज पुष्पाकार,सिद्धार्थ सिंह रघुवर,नितेश मिश्रा,अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
भाजपा नेता के धरने पर बैठने की सूचना मिलने पर शाम 4:45 बजे एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र थाने पहुंचे और उन्होंने भाजपा नेता से वार्ता की। इस बीच पप्पन सिंह ने एएसपी को एक तहरीर दी, फिर संतुष्ट होकर भाजपा नेता थाने से चले गए।