Move to Jagran APP

विकास, समानता की राजनीति करती है भाजपा : स्वतंत्र देव

प्रतापगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा विकास व समानता के लिए राजनीति करती है। मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है। कांग्रेस आतंकवाद व भ्रष्टाचार की पोषक है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:40 PM (IST)
विकास, समानता की राजनीति करती है भाजपा : स्वतंत्र देव
विकास, समानता की राजनीति करती है भाजपा : स्वतंत्र देव

प्रतापगढ़ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा विकास व समानता के लिए राजनीति करती है, तिरंगे के सम्मान के लिए काम करती है। केंद्र और प्रदेश की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है जिससे गरीबों के हालात बदल रहे हैं।

loksabha election banner

सदर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में अपना दल-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार राजकुमार पाल के समर्थन में रविवार को टेऊंगा में जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार और आतंकवाद है। इस दल में राष्ट्रीयता की सोच नहीं है। सपा और बसपा जातिवादी हैं। कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना देश के प्रति भाजपा की सोच को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों के दुर्दिन समाप्त हो रहे हैं। मोदी और योगी अपने परिवार के लिए नहीं देश के लिए काम करते हैं। यह उपचुनाव विकास पर लड़ा जा रहा है। जनसभा में सांसद संगमलाल गुप्ता, सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, विधायक धीरज ओझा, डा. आरके वर्मा, अपना दल अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल, नीलम हिद, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, बृजेश सौरभ, राजा अनिल प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल श्रीवास्तव, केके सिंह, स्वामीनाथ शुक्ल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, भाजयुमो अध्यक्ष रवि गुप्ता, रमा मिश्रा, अमरेश पांडेय, डीपी इंसान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.