Move to Jagran APP

आजाद ने अदम्य साहस से अंग्रेजों के दांत किए थे खट्टे

देश के अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद की जन्म तिथि गुरुवार को मनाई गई। ब्रह्मदेव साहित्य समाज द्वारा फिजिकल दूरी का पालन करते हुए पूरे ईश्वर नाथ स्थित शिव मंदिर पर समाजसेवी राम चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिला कार्यवाहक प्रभारी परमानंद मिश्र सहित लोगों ने आजाद की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि दी। कहा कि आजाद ने अदम्य साहस का परिचय देकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। उनके सपनों के भारत की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 06:37 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 06:37 AM (IST)
आजाद ने अदम्य साहस से अंग्रेजों के दांत किए थे खट्टे
आजाद ने अदम्य साहस से अंग्रेजों के दांत किए थे खट्टे

जासं, प्रतापगढ़ : देश के अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद की जन्म तिथि गुरुवार को मनाई गई। ब्रह्मदेव साहित्य समाज द्वारा फिजिकल दूरी का पालन करते हुए पूरे ईश्वर नाथ स्थित शिव मंदिर पर समाजसेवी राम चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिला कार्यवाहक प्रभारी परमानंद मिश्र सहित लोगों ने आजाद की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि दी। कहा कि आजाद ने अदम्य साहस का परिचय देकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। उनके सपनों के भारत की जरूरत है। साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी ने पढ़ा.जगरानी के लाला का सब काम बड़ा कीर्तिमानी था, गांव भावरा की माटी का लाल बड़ा तूफानी था। कार्यक्रम में महान समाज सुधारक बाल गंगाधर तिलक को भी याद किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धीरेंद्र शुक्ला, राजे‌र्श्वर, प्रीतम ,पिटू, दुर्गेश, कल्लू, बबलू, रवि शंकर, बृजेंद्र, राजेश ने भी पुष्प अíपत किया। सहयोगी शैलेंद्र शुक्ल ने आभार व्यक्त किया।

loksabha election banner

युवा पीढ़ी आजाद से लेती है प्रेरणा : युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने संरक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में वीर सपूत चंद्र शेखर आजाद जी व बाल गंगाधर तिलक की जन्म तिथि मनाई। नगर स्थित श्रीराम तिराहे व तिलक कॉलेज में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर से युवा पीढ़ी सदा प्रेरणा पाती रहेगी। इस मौके पर सुशील चंद्र शुक्ल, अच्युतानंद पांडेय, साकेत पांडेय, विकास यादव, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष राय, आदित्य यादव आदि भी रहे।

जीवनी को पाठ्यक्रम में मिले जगह : संसू, विश्वनाथगंज : उन्मत्त सेवा संस्थान कार्यालय मल्हूपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा महान देश भक्त आजाद की जन्म तिथि मनाई गई। पुष्प अíपत कर नमन करते हुए सरकार से यह मांग किया कि आजाद की जीवनी को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इससे युवाओं को वीरों के बारे में जानकारी होगी। पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, आलोक आजाद, प्रधान अनुराग मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, दिनेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, लल्लू महाराज, संजय यादव, आदर्श, अनमोल, मुन्ना, बृजभान मौर्य आदि लोगों ने भी विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.