पुरुषोत्तम मास के पहले दिन शिवालयों में गूंजा हर-हर बम-बम
पुरुषोत्तम मास लगते ही शुक्रवार को शिवालयों में जयकारे लगने लगे। श्रद्धालु भगवान भोले के दर्शन को पहुंचे। गंगा के किनारे शाहाबाद स्थित हौदेश्वरनाथ धाम पर भोर से ही शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। वह गंगा में डुबकी लगाकर हाथ में कलश लेकर जलाभिषेक के लिए लाइन में लग गए। बारी-बारी से जलाभिषेक किए।
संसू, गोतनी : पुरुषोत्तम मास लगते ही शुक्रवार को शिवालयों में जयकारे लगने लगे। श्रद्धालु भगवान भोले के दर्शन को पहुंचे। गंगा के किनारे शाहाबाद स्थित हौदेश्वरनाथ धाम पर भोर से ही शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। वह गंगा में डुबकी लगाकर हाथ में कलश लेकर जलाभिषेक के लिए लाइन में लग गए। बारी-बारी से जलाभिषेक किए। परिसर हर-हर महादेव से झंकृत हो गया। धाम में लगने वाली दुकानों को पुलिस ने गुरुवार की शाम से ही बंद करा दिया था। व्यवस्था का संचालन कर रहे जुगनू विश्वकर्मा शिवभक्तों से कोरोना के कारण मास्क लगाए रखने की अपील कर रहे थे। पुलिस व तहसील प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
शिव के दरबार में आस्था की हिलोर : बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जयकारों के बीच भोर में कपाट खुलते ही भक्त आस्था की हिलोर में मगन हो गए। मंदिर के महंत मयंक भाल गिरि ने भोर में अधिकमास के शुभारंभ की पूजा की। इस पूजन में आचार्य आदित्य नारायण दुबे, लाल बृजेश सिंह, वीरेंद्र मणि तिवारी, विपिन तिवारी, राजक मल, कुश गिरि, संजीव सिंह, चंद्रकांत, संगम मिश्र, अंजनी शर्मा, हरिश्चंद्र ने सहयोग किया। सई तट पर भी पूजन किया।