Move to Jagran APP

ग्राम पंचायतों में विकसित किए जाएंगे अमृत वन

जनपद में इस बार का पौधारोपण अभियान कुछ अलग होगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 05:45 PM (IST)
ग्राम पंचायतों में विकसित किए जाएंगे अमृत वन
ग्राम पंचायतों में विकसित किए जाएंगे अमृत वन

ग्राम पंचायतों में विकसित किए जाएंगे अमृत वन

loksabha election banner

जासं, प्रतापगढ़ : जनपद में इस बार का पौधारोपण अभियान कुछ अलग होगा। अमृत वन समेत कई नामों से वन क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके लिए शासन के निर्देश के बाद तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

जिले में कुल 47 लाख पौधे लगाने का इस बार लक्ष्य रखा गया है। इसमें पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, गूलर, कदंब, जामुन, आम, महुआ जैसे उपयोगी पौधे रोपे जाएंगे, ताकि फल व छाया दोनों मिले। जंगली व सजावटी पौधे नहीं लगाए जाएंगे। महा पौधारोपण अभियान को वन विभाग लीड करेगा। साथ ही पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यान विभाग, ग्रामीण विकास, नगर विकास समेत विभाग इसमें सहयोग करेंगे। अभियान को आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़कर नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें शहर के प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के पास अमृत वन विकसित किया जाएगा। प्रत्येक में 75-75 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी मुख्य जिम्मेदारी बीडीओ को दी गई है। वह अमृत वन विकसित करना सुनिश्चित करेंगे। नगर पालिका क्षेत्र में नगर वन विकसित होंगे। इस मेगा कार्ययोजना को साकार करने में आम जन भी सहभागी होंगे। उनको मुफ्त में पौधे दिए जाएंगे। प्रधानों व सामाजिक संगठनों को भी प्रेरित किया जा रहा है। डीएफओ वरुण सिंह का कहना है कि वन विभाग की नर्सरियों में पौध तैयार हो गए हैं। सभी विभागों को चार जुलाई को वितरित किए जाएंगे। जियो टैगिंग के जरिए कार्य पर नजर रखी जाएगी। कैप्चर एप भी अपना काम करेगा। वह हर एक रोपे गए पौधे की सही स्थिति सामने लाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.