Move to Jagran APP

बिजली मिस्त्री की हत्या कर शव नहर में फेंका

मानधाता थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव के रहने वाले बिजली मिस्त्री की हत्या करके शव भावनपुर गांव की नहर में फेंक दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र भावलपुर निवासी मनोज उर्फ मुन्ना (25) बिजली मिस्त्री था। वह शुक्रवार शाम चार बजे घर से विश्वनाथगंज बाजार के लिए निकला था कि वह मुंबई जाने के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराने जा रहा है। फिर गांव के किनारे नहर की ओर चला गया। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी बहन निर्मला देवी ने उसे फोन किया। उसने बताया कि बिजली ठीक करने के लिए गांव में आया है। रात 1030 बजे तक वह घर नहीं लौटा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 10:53 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 10:53 PM (IST)
बिजली मिस्त्री की हत्या कर शव नहर में फेंका
बिजली मिस्त्री की हत्या कर शव नहर में फेंका

संसू, विश्वनाथगंज : मानधाता थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव के रहने वाले बिजली मिस्त्री की हत्या करके शव भावनपुर गांव की नहर में फेंक दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

loksabha election banner

मानधाता थाना क्षेत्र भावलपुर निवासी मनोज उर्फ मुन्ना (25) बिजली मिस्त्री था। वह शुक्रवार शाम चार बजे घर से विश्वनाथगंज बाजार के लिए निकला था कि वह मुंबई जाने के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराने जा रहा है। फिर गांव के किनारे नहर की ओर चला गया। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी बहन निर्मला देवी ने उसे फोन किया। उसने बताया कि बिजली ठीक करने के लिए गांव में आया है। रात 10:30 बजे तक वह घर नहीं लौटा।

फिर दोबारा फोन मिलाने पर मनोज का फोन नहीं उठा। इससे परेशान घर वाले उसे आस-पास ढूंढने लगे। शनिवार को सुबह पांच बजे फिर स्वजनों ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। मनोज के गायब होने की जानकारी होने पर आस-पास के लोग और रिश्तेदार भी आ गए। शनिवार दोपहर लगभग दो बजे मनोज का बहनोई दो रिश्तेदारों के साथ ढूढ़ते हुए गांव से सटे नगर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव की नहर पुलिया के पास गए तो देखा कि पुलिया के नीचे मनोज की लाश पड़ी है। थोड़ी देर में मनोज के घर वाले भी आ गए। सूचना पर मानधाता पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो मनोज के गाल के पास नाखून के निशान थे और नाक व कान से खून निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मनोज राजाराम का इकलौता बेटा था। राजाराम राजगीर है। छह बहनों का इकलौता भाई मनोज था। सभी बहनों सोनू, निर्मला, कंचन, गुड़िया, रानी व पिकी की शादी हो गई है। मनोज की शादी तय हो रही थी। अभी तारीख तय नहीं थी। मनोज की मौत से स्वजन रो-रोकर बेहाल थे। मानधाता एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। घटनास्थल उनके नजदीक था, इसलिए वह पोस्टमार्टम करा दे रहे हैं। जांच नगर कोतवाली पुलिस करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.