पीड़ितों को न्याय दिलाते हैं अधिवक्ता
देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्म तिथि पर तहसील सभागार में अधिवक्ता दिवस मनाया गया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति होने के साथ ही अधिवक्ता भी थे। इस दिवस को अधिवक्ता समाज अधिवक्ता दिवस के रूप में आयोजित कर उन्हें याद करता है। पूर्व अध्यक्ष राम मोहन सिंह अजय शुक्ल गुडडू राम लगन यादव राव वीरेंद्र सिंह विकास मिश्र अनूप पांडेय अवनीश पांडेय शैलेंद्र सिंह हरि शंकर द्विवेदी शहजाद अंसारी ने संबोधित किया। संचालन विनोद मिश्र व संयोजन उपाध्यक्ष विनय शुक्ल व महामंत्री रामकुमार ने किया।
संसू, लालगंज : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्म तिथि पर तहसील सभागार में अधिवक्ता दिवस मनाया गया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति होने के साथ ही अधिवक्ता भी थे। इस दिवस को अधिवक्ता समाज अधिवक्ता दिवस के रूप में आयोजित कर उन्हें याद करता है। पूर्व अध्यक्ष राम मोहन सिंह, अजय शुक्ल गुडडू, राम लगन यादव, राव वीरेंद्र सिंह, विकास मिश्र, अनूप पांडेय, अवनीश पांडेय, शैलेंद्र सिंह, हरि शंकर द्विवेदी, शहजाद अंसारी ने संबोधित किया। संचालन विनोद मिश्र व संयोजन उपाध्यक्ष विनय शुक्ल व महामंत्री रामकुमार ने किया। पूर्व अध्यक्ष बेनी लाल शुक्ल, अवधेश सिंह, कालिका प्रसाद पांडेय, विपिन कुमार शुक्ल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेश ओझा, दिवाकर त्रिपाठी, हेमंत पांडेय, पंकज मिश्र, दिनेश मिश्र, प्रमोद सिंह, सुधाकर मिश्र, राजेश तिवारी, आशीष तिवारी, विकास त्रिपाठी, बाबूलाल वर्मा, बीडी पटेल, विजय मिश्र, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल, शिव प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे। दूसरे ही दिन फैसले से पलटे वकील, रहे हड़ताल पर
संसू, प्रतापगढ़ : अधिवक्ता विजय पांडेय के मामले में जांच कमेटी गठित होने के बाद हड़ताल न करने के फैसले पर दूसरे ही दिन अधिवक्ता पलट गए। अधिवक्ता गुरुवार को हड़ताल पर रहे।
कचहरी स्थित जूनियर बार एसोसिएशन के कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में बताया गया कि अधिवक्ता विजय पांडेय का मामला हाईकोर्ट के संज्ञान में है। हाईकोर्ट ने जांच के लिए बेंच का गठन कर दिया है। विजय पांडेय का पक्ष हाईकोर्ट में रखने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किए जा चुके हैं। इस कारण अब इस आंदोलन को चलाना न्याय संगत नहीं होगा। ऐसे में सर्वसम्मति से आंदोलन को समाप्त किया जाता है।
इस फैसले के दूसरे दिन ही अधिवक्ता पलट गए। गुरुवार को जूनियर बार के उपाध्यक्ष मनोज मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि अधिवक्ता विजय पांडेय के उत्पीड़न के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक का संचालन कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवि द्विवेदी ने की। कुलभूषण शुक्ल बने प्रदेश अध्यक्ष
संसू, लालगंज : वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण शुक्ल को उनकी सामाजिक कार्यो में रुचि व सक्रियता के मद्देनजर क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए उनको प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था एवं सिटीजन फाउंडेशन के संस्थापक पूर्व राज्यपाल स्व. रोमेश जी भंडारी के संस्था की मुख्य संरक्षक व उनकी सुपुत्री मधुलेखा साहनी की सहमती से सिटीजन फाउंडेशन उत्तर-प्रदेश राज्य शाखा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।