अधिवक्ता सामाजिक समरसता के प्रमुख सूत्रधार
स्थानीय तहसील सभागार मे शुक्रवार को अधिवक्ता एवं प्रबुद्ध सम्मान 2021 के तहत समरसता दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम राम नारायण व संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत किया। अधिवक्ता अनूप पांडेय ने समरसता गीत प्रस्तुत किया। एसडीएम ने कहा कि अधिवक्ता सामाजिक समरसता के प्रमुख सूत्रधार हैं। समाज एवं देश को एकजुट रखने के लिए सामाजिक समरसता की मजबूती सबसे बड़ी आवश्यकता है।
संसू, लालगंज : स्थानीय तहसील सभागार मे शुक्रवार को अधिवक्ता एवं प्रबुद्ध सम्मान 2021 के तहत समरसता दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम राम नारायण व संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत किया। अधिवक्ता अनूप पांडेय ने समरसता गीत प्रस्तुत किया। एसडीएम ने कहा कि अधिवक्ता सामाजिक समरसता के प्रमुख सूत्रधार हैं। समाज एवं देश को एकजुट रखने के लिए सामाजिक समरसता की मजबूती सबसे बड़ी आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुए संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने कहा कि अधिवक्ताओं के जरिए ही समाज के कमजोर तबके को न्याय हासिल हुआ करता है। दिनेश सिंह ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, रामलगन यादव, टीपी यादव, संतोष पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, सुशील शुक्ल, मो. असलम, रामलाल अंबेडकर, मो. ईसा, शैलेंद्र सिंह, राजेश तिवारी ने समरसता की मजबूती के लिए योगदान का आह्वान किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व संयोजन उपाध्यक्ष विनय शुक्ल ने किया। इस मौके पर शिव नारायण शुक्ल, विभाकर शुक्ल, प्रभाकर पाल, घनश्याम सरोज, उदयराज पाल, धीरेन्द्र शुक्ल, भास्कर शुक्ल, सतेश सिंह, कमलेश सिंह, लाल विनोद प्रताप सिंह, राजेश्वर यादव, महेश पटेल, रमेश कोरी, संजय सिंह, शेष तिवारी, कुलदीप तिवारी, बनारसी पटेल, सुरेश ओझा, हेमंत आदि रहे। ----------------------
राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान की दी जानकारी
संसू, सांगीपुर : स्थानीय सांगीपुर बाजार में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में सामाजिक समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इसमें संघ के खंड संचालक शशिधर, खंड कार्यवाह विमलेश, विहिप के जिला सहमंत्री यज्ञ कुमार पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष राममनोहर सिंह, प्रखंड महामंत्री अजय सिंह ने राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर शिवम पांडेय, संदीप वैश्य, शिवमूर्ति, अमित मोदनवाल, सोम जायसवाल, गुलाब चंद, रंजीत वैश्य , दीपक , संदीप मोदनवाल, शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।