Move to Jagran APP

असलहे से लैस दबंगों ने की मारपीट, फायरिग व तोड़फोड़

नगर कोतवाली क्षेत्र के डगैता गांव में असलहे व लाठी डंडे से लैस दो दर्जन दबंगों ने इंटर के छात्र के घर पर धावा बोलकर मारपीट तोड़फोड़ की। हवाई फायरिग करके घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:37 PM (IST)
असलहे से लैस दबंगों ने की मारपीट, फायरिग व तोड़फोड़
असलहे से लैस दबंगों ने की मारपीट, फायरिग व तोड़फोड़

संवाद सूत्र, राजगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के डगैता गांव में असलहे व लाठी डंडे से लैस दो दर्जन दबंगों ने इंटर के छात्र के घर पर धावा बोलकर मारपीट, तोड़फोड़ की। हवाई फायरिग करके घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की।

loksabha election banner

डगैता गांव निवासी आनंद सिंह का बेटा आलोक कोहड़ा में स्थित कालेज का इंटर का छात्र है। आलोक का चार महीने पहले लवकुश सिंह पुत्र हरिकेश सिंह निवासी बड़नपुर, सूरज सिंह निवासी भुपियामऊ कालेज में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। करीब 20 दिन पहले एक जनवरी को आलोक का राजन सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी बड़नपुर और राजगढ़ के कुछ युवकों से एटीएल ग्राउंड में क्रिकेट खेलते समय विवाद हो गया था।

बुधवार को राजन सिंह ने राजगढ़ में क्रिकेट खेलने के दौरान रानीगंज टीम के खिलाड़ियों को अपशब्द कर दिया था। वह क्रिकेट खेलने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते सरायसागर के पास खड़े लाठी-डंडे से लैस करीब सात-आठ लोगों ने राजन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल राजन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया था।

राजन पर हुए हमले को लवकुश सिंह, सूरज सिंह ने यह मान लिया कि यह घटना आलोक ने कराई थी। इसी खुन्नस में लवकुश, सूरज, गोपी करीब 20 अन्य लोगों लाठी, असलहे से लैस होकर चार पहिया व बाइक से गुरुवार लगभग 11:30 बजे आलोक सिंह के घर धावा बोल दिया। उसे समय आलोक घर पर नहीं था। इस पर हमलावरों आलोक के पिता को मारा-पीटा। शोर सुनकर घर की महिलाएं बाहर निकली तो उनसे बदसलूकी की। यही नहीं घर में घुस गए और कूलर, फ्रिज, कुर्सी आदि तोड़ डाला। आरोप है कि हमलावरों ने शशी सिंह पत्नी राजकुमार सिंह की सोने की चेन छीन लिया। दहशत फैलाने के लिए चार राउंड हवाई फायरिग की। जाते समय हमलावरों ने आलोक सिंह को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।

आनंद ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी। भुपियामऊ चौकी इंचार्ज घनश्याम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपितों के घर दबिश दी। लेकिन कोई आरोपित नहीं मिला। इस मामले में आनंद सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज घनश्याम सिंह का कहना है कि क्रिकेट खेलने के दौरान हूटिग करने पर कुछ विवाद हुआ था। इस पर लोगों ने बुधवार को राजन को मार-पीट कर घायल कर दिया था। इससे खुन्नस खाए राजन के पक्ष के लोगों ने आनंद के घर गुरुवार को हमला किया। आरोपितों की तलाश में दबिश दी, सभी आरोपित फरार हैं।

--------------

फायरिग से बाल-बाल बचा किशोर

संयोग था कि किसी को गोली नहीं लगी। जिस समय हमला किया गया है, उस समय एक किशोर छत पर बैठकर पढ़ाई कर रहा था। हवाई फायरिग की आवाज सुनकर उसने छत से नीचे झांका तो हमलावरों ने ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिया। वह बाल-बाल बच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.