Move to Jagran APP

गणपति महोत्सव में हुई आरती, लगे जयकारे

प्रतापगढ़ नगर के सिविल लाइंस में कचहरी के पास गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 10:29 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 10:29 PM (IST)
गणपति महोत्सव में हुई आरती, लगे जयकारे
गणपति महोत्सव में हुई आरती, लगे जयकारे

प्रतापगढ़ : नगर के सिविल लाइंस में कचहरी के पास गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुंदर कांड और महाआरती के बाद भंडारे में आम जन व विशिष्ट लोगों ने प्रसाद लिया। मेडिकल कालेज के वरिष्ठ फिजीशियन डा. मनोज खत्री के संयोजन में आयोजित यह कार्यक्रम करीब दो दशक से हर साल हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत डा. खत्री ने पूजन से की। महोत्सव में आए सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों की एक दूसरे से मुलाकात भी हो जाती है। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. आर्यदेश दीपक, डा. घनश्याम अग्रवाल, दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, डा. विवेक त्रिपाठी, पूर्व बैंक अधिकारी वीके द्विवेदी आदि ने प्रसाद लेकर भगवान गणेश से सबके कल्याण की प्रार्थना की।

loksabha election banner

--

मेरे घर में पधारो गजानन जी..

फोटो 15 पीआरटी 2

संसू, सगरासुंदरपुर : गजानन का दरबार सजाकर भक्तों द्वारा पूजा की जा रही है। क्षेत्र के बासूपुर पहाड़पुर में इस बार भी गणपति की प्रतिमा की स्थापना पंडाल में की गई है। यहां पर सुबह-शाम आरती हो रही है। पं. राम शिरोमणि शुक्ल, पं. भइया राम त्रिपाठी शास्त्री, सूर्य नारायण त्रिपाठी, हरिहर प्रसाद त्रिपाठी विधिवत पूजन कराते हैं। पूजन व दर्शन करने को सपा नेता संजय पांडेय, उमा शंकर त्रिपाठी, बीडीसी राम सजीवन त्रिपाठी, लल्लू दुबे, बबन दुबे, कांग्रेस नेता लव त्रिपाठी, गप्पू दुबे, कुश त्रिपाठी, पप्पू मिश्र व रीतेश त्रिपाठी रमे रहते हैं। मुख्य संयोजन अभिषेक दुबे का है। इस दौरान सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण व कोरोना से बचकर रहने के बारे भी बताया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.