युवाओं के हाथों में बहुत ताकत : पंकज सिंह
प्रतापगढ़ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि युवा ही परिवर्तन कर सकता है। उसके हाथ में बहुत ताकत है।
प्रतापगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि युवा ही परिवर्तन की ताकत रखते हैं। वह जिस ओर चलते हैं। असर दिखाई देता है। देश के विकास में उनकी अग्रणी भूमिका है। भाजपा उनकी योग्यता को समझती है और अवसर भी देती है। पंकज ने यह बात सोमवार को भाजयुमो के युवा सम्मेलन में कही। बलीपुर में आयोजित सम्मेलन में पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में योगी सरकार हर वर्ग तक पहुंच रही है। उन्होंने सदर उपचुनाव के अद-भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पाल के समर्थन में सम्मेलन में उन्होंने युवाओं में जोश भरा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डा. शिववीर सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष धनंजय, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, यशार्थ सिंह, लोकेश गुप्ता, नागेश प्रताप, पंकज मिश्रा ने भी सहभागिता की। संचालन अरुण मौर्य ने किया।