Move to Jagran APP

99 वर्षीय महिला को किया सम्मानित

खंडेलवाल समाज सखी ग्रुप द्वारा जेल रोड पर 99 वर्षीय महिला को सम्मानित कर महिला दिवस मनाया। उनके सुखदुख पूछे। इस कार्य में साधना खंडेलवाल नीरजा सुनीता नीलू नमिता आदि ने सहभागिता की। इसी क्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने ताला गांव में महिला दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि महिलाएं सत्य की स्वरूप होती हैं। ग्राम संगठन के अध्यक्ष प्रेमा देवी ने संयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 10:04 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 10:04 PM (IST)
99 वर्षीय महिला को किया सम्मानित
99 वर्षीय महिला को किया सम्मानित

जासं, प्रतापगढ़ : खंडेलवाल समाज सखी ग्रुप द्वारा जेल रोड पर 99 वर्षीय महिला को सम्मानित कर महिला दिवस मनाया। उनके सुखदुख पूछे। इस कार्य में साधना खंडेलवाल, नीरजा, सुनीता, नीलू, नमिता आदि ने सहभागिता की। इसी क्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने ताला गांव में महिला दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि महिलाएं सत्य की स्वरूप होती हैं। ग्राम संगठन के अध्यक्ष प्रेमा देवी ने संयोजन किया। सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जहनईपुर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षक राम तिवारी एवं अजय मिश्र ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न करतब सिखाए। छात्राओं से सीखे गए दांव-पेंच का अभ्यास भी कराया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्राची पांडेय ने कहा कि इससे महिलाओं में आत्मरक्षा की भावना जगेगी, साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आत्मरक्षा की विद्या सीखकर जहां छात्राएं अत्यधिक उत्साहित दिखी, वहीं महिलाओं में भी यह कला सीखने की उत्सुकता जगी। सक्रिय माताओं में शशिलता यादव और निर्मला यादव और पुरातन छात्राओं की सक्रिय पावर एंजिल शिवानी एवं रीता, पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल रहीं प्रतीक्षा मिश्रा, अवंतिका एवं रिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक सोनू सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, संगीता प्रजापति, शिखा, वर्षा पांडेय, शिखा शुक्ला, श्रुति, अरुणा मिश्रा, पुष्पा आदि ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

loksabha election banner

--

शक्ति की स्वरूप है नारी

संसू, कुंडा: राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा महिला दिवस मनाया गया। कृषि में महिला नेतृत्व: उद्यमिता, समानता और सशक्तिकरण विषय पर लोग बोले। इस दौरान कृषि मंत्री का संबोधन आनलाइन दिखाया गया। कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र सिंह प्रधान वैज्ञानिक अटारी कानपुर रहे। संयोजक प्राचार्य डा. अनूप सिंह ने महिला समूह पर विस्तृत चर्चा की तथा मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देने के लिए अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में स्वाती दीपक दुबे ने महिलाओं को समूह की भूमिका बताया। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष राजकुमारी रत्ना सिंह ने महिलाओं को संबोधित किया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार नवीन शिक्षा आश्रम पुरवारा में एक गोष्ठी आयोजित हुई। प्रथम स्थान पाने वाली रीतू, काजल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मानव निर्माण कार्यशाला के प्रधानमंत्री विद्यासागर देशभक्त ने कहा कि भारत में सरस्वती, लक्ष्मी, दुर्गा सभी स्त्री के आकार में पूजी गईं। इस मौके पर मुस्कान, अंतिमा, बबिता, पिकी, खुशी आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.