Move to Jagran APP

फंदे पर लटका मिला युवती का शव, आत्महत्या की आशंका

शहर की एकतानगर कालोनी में युवती का शव फंदे पर लटका मिला। युवती निजी पैथालॉजी लैब में करती थी। पुलिस घटना को आत्महत्या का मामला मान रही है लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 06:28 AM (IST)
फंदे पर लटका मिला युवती का शव, आत्महत्या की आशंका
फंदे पर लटका मिला युवती का शव, आत्महत्या की आशंका

पीलीभीत : शहर की एकतानगर कालोनी में युवती का शव फंदे पर लटका मिला। युवती निजी पैथालॉजी लैब में करती थी। पुलिस घटना को आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

loksabha election banner

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी जितेंद्र पाल सिंह की 22 वर्षीय बेटी सविता सिंह शहर एकतानगर कालोनी में किराए के मकान पर रहती थीं। सविता शहर के गौहनिया चौराहा के नजदीक स्थित निजी पैथालॉजी लैब पर काम करती थीं। सविता लगभग चार वर्ष से इस मकान में रह रही थी। साथ में दो छोटे भाई गुणवंत सिंह और सौभाग्य सिंह भी रहते हैं। दोनों भाई चिरौंजी लाल वीरेंद्रपाल इंटर कालेज में पढ़ाई करते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई होली पर बहन सविता के साथ अपने गांव चले गए थे। दोनों भाई गांव में रुक गए। सविता ड्यूटी के चलते शहर लौट आई थी। रविवार को सविता ड्यूटी करके वापस कमरे पर आई थी। सोमवार की सुबह उसका शव मकान के अंदर बरामदे के कुंडे में पड़े दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने जब शव देखा। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सविता की मौत की सूचना से परिजनों का बुरा हाल हो गया। परिवार वालों का कहना है कि शनिवार की शाम को सविता ने फोन पर बात की थी। तब ऐसा कुछ भी नहीं बताया था। वह हंसी खुशी बात कर रही थी। सोमवार को मौत की सूचना सुनकर परिवार सदमे है। जितेंद्र पाल सिंह के चार बच्चों में सविता ही सबसे बड़ी थी। छोटी बहन तेजस्वी सिंह, भाई गुणवंत सिंह, सौभाग्य सिंह हैं। सविता की मौत से मां कुसुम देवी तो बदहवास हो गई हैं। इंस्पेक्टर ब्रज किशोर मिश्र ने बताया कि मौके की स्थिति से तो मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.