Move to Jagran APP

पेड़ के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

खेत पर गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। शुरुआती छानबीन में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। बताते हैं कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि मृतक के परिवार की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 06:30 AM (IST)
पेड़ के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
पेड़ के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

बिलसंडा (पीलीभीत) : खेत पर गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। शुरुआती छानबीन में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। बताते हैं कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि मृतक के परिवार की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

loksabha election banner

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी ख्यालीराम का पुत्र विजय पाल (22) बुधवार की रात करीब आठ बजे खेत पर गया था। कई घंटे बाद भी वह नहीं लौटा तब ख्यालीराम तथा परिवार के अन्य लोग विजय पाल को तलाशने में जुट गए। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे गांव के प्राइमरी स्कूल के पास स्थित आम के बाग में पेड़ पर विजय पाल का शव लटका मिला। विजय पाल का शव मिलने की भनक लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते देखते मौका ए वारदात पर खासी भीड़ जुट गई। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे गांव के चौकीदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर थानाध्यक्ष अतर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विजय पाल का शव नीचे उतरवाया। पुलिस ने मामले की बाबत विजय पाल के परिजनों से मालूमात की। पुलिस को प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने का संकेत मिला। गांव की युवती से थे प्रेम संबंध

विजय पाल की मौत के मामले में छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव की स्वजातीय युवती के साथ विजयपाल का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले दोनों शादी करना चाहते थे। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बनी। युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। युवती का विवाह कुछ दिन बाद ही होने वाला है। जानकारी होने के बाद विजय पाल परेशान रहने लगा था। इन हालात के कारण ही उसने फंदे पर झूलकर जान दे दी। जमुनिया गांव में पेड़ पर युवक का शव लटके होने की सूचना सुबह लगभग सात बजे चौकीदार से मिली थी। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक का गांव में ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की छानबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

- अतर सिंह, एसओ बिलसंडा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.