फंदे पर झूलता मिला किसान का शव
एक दिन पहले लापता हुए किसान का शव पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया। थाना अठकोना क्षेत्र के गांव निवासी किसान बनवारी लाल (40) शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी से पांच सौ रुपये लेकर घर से गया था।
संवाद सूत्र, गजरौला (पीलीभीत) : एक दिन पहले लापता हुए किसान का शव पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया। थाना अठकोना क्षेत्र के गांव निवासी किसान बनवारी लाल (40) शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी से पांच सौ रुपये लेकर घर से गया था। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को सुबह गांव के बाहर स्थित उसी के खेत में खड़े पापुलर के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर उसका शव लटकता पाया गया। पत्नी सावित्री देवी शव देखते ही गश खाकर गिर पड़ीं। मृतक के तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। किसान ने आत्महत्या की अथवा किसी ने हत्या करके शव पेड़ पर लटकाया, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप के अनुसार प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।