Move to Jagran APP

मंदिरों में पूजन कर किया खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति पर्व नगर समेत पूरे जिले में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। तमाम लोगों ने नदी और सरोवर में स्नान कर मंदिरों में पूजन किया और खिचड़ी समेत अन्य खाद्य पदार्थ दान करके पुण्यलाभ अर्जित किया। मंदिरों में सुबह से लेकर दोपहर तक काफी रौनक रही। तमाम स्थानों खिचड़ी का भंडारा किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 11:44 PM (IST)
मंदिरों में पूजन कर किया खिचड़ी का दान
मंदिरों में पूजन कर किया खिचड़ी का दान

पीलीभीत,जेएनएन : मकर संक्रांति पर्व नगर समेत पूरे जिले में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। तमाम लोगों ने नदी और सरोवर में स्नान कर मंदिरों में पूजन किया और खिचड़ी समेत अन्य खाद्य पदार्थ दान करके पुण्यलाभ अर्जित किया। मंदिरों में सुबह से लेकर दोपहर तक काफी रौनक रही। तमाम स्थानों खिचड़ी का भंडारा किया गया।

loksabha election banner

गुरुवार को सुबह तमाम लोगों ने स्नान करके मंदिरों की ओर रुख किया। गौरीशंकर मंदिर, यशवंतरी देवी मंदिर, अ‌र्द्ध नारीश्वर शिव मंदिर, दूधिया नाथ मंदिर, बल्लभ नगर में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, निरंजन कुंज में महा मातेश्वरी मंदिर, गोदावरी एस्टेट के मां दुर्गा मंदिर समेत अन्य छोटे बड़े सभी मंदिरों में भक्त पहुंचे। पूजा-अर्चना के उपरांत लोगों ने खिचड़ी, गुड़ व तिल से बने खाद्य पदार्थ, फल दान करके पुण्यलाभ अर्जित किया। नगर में अनेक स्थानों पर खिचड़ी का भंडारा किया गया। आयोजकों ने राहगीरों को रोक-रोक कर खिचड़ी का प्रसाद खिलाया।

बीसलपुर : मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने जगह जगह मंदिरों के पास खिचड़ी बनवा कर श्रद्धालुओं को खिलाई। कई स्थानों पर कन्या भोज के अलावा सामूहिक यज्ञ किए गए। इससे पहले श्रद्धालुओं ने कटना तथा देवहा नदी के तटों पर व सरोवरों के तटों पर पहुंचकर डुबकी लगाकर स्नान किया। भगवान शिव की पूजा अर्चना की। कुछ लोगों ने नदी के तटों पर सत्य नारायण की कथा व भजन के आयोजन किए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सुनील कुमार शर्मा ने खिचड़ी भोज का कार्यक्रम बाबा गुलशन नाथ मंदिर पर रखा। ग्राम चौसर हरदो पट्टी में भाजपा नेता डॉ रत्नेश ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। बड़ी देवी मंदिर, बंगाली बाबा मंदिर ,नौ देवी मंदिर पर खिचड़ी वितरण हुआ।

कलीनगर : माधोटांडा क्षेत्र में स्थित गोमती उद्गम स्थल पर मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर पूजा अर्चना के साथ साथ गोमती झील में स्नान भी किया। साथ ही दान करके पुण्य कमाया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। लोगों गोमती उद्गम स्थल की सुंदरता को मोबाइल के कैमरों में कैद किया। साथ ही ने गोमती झील में नौका बिहार का आनंद लिया। अनेक लोगों ने शारदा के पवित्र जल मे डुबकी लगाई।

न्यूरिया : मकर संक्रांति का पर्व पर परंपरागत ढंग से मनाया गया। खिचड़ी का भंडारा भी किया गया मुहल्ला ठाकुरद्वारा बड़ा मंदिर में भी भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें खिचड़ी बांटी गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। बंगाली समुदाय के लोगों सुबह सूरज निकलने से पहले रंगोली बनाकर धरती माता की पूजा की ओर प्रसाद वितरण किया।

दियोरिया कलां : बसई पुरैना स्थित भीटा बाबा आश्रम पर मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। दूरदराज से आए कवियों ने कविताएं सुनाकर सभी का मन मोह लिया। लभौआ,खरदाह,अजान,बस ई पुरैना,चक शिवपुरी,पैनियां हिम्मत समेत कई गांवों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। युवा विकास संगठन के अध्यक्ष नितिन पाठक व कवि दिलीप कुमार पाठक सरस, राजेश मिश्र, वैभव अवस्थी, रजनीश गंगवार, रंजीत, कृष्णा सैनी, कौशल कुमार पांडेय, रोशन लाल भारती मौजूद रहे वहीं रूप किशोर पटेल, धर्मवीर दीक्षित, चंद्र पाल, आश्रम संस्थापक लालाराम तथा आश्रम के महंत का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.