Move to Jagran APP

ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

शहर से सटे ट्रांसपोर्ट नगर के समीप स्थित छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में ससुराल में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी और सुनगढ़ी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 12:15 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 06:03 AM (IST)
ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : शहर से सटे ट्रांसपोर्ट नगर के समीप स्थित छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में ससुराल में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी और सुनगढ़ी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की खातिर विवाहिता को आएदिन मारपीट करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी रामपाल ने 25 वर्षीय बेटी गुड़िया की शादी चार साल पहले छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी नितिन से हुई थी। बुधवार सुबह विवाहिता का ससुराल में एक कमरे पंखे से फंदे से लटका मिला। कालोनी के किसी युवक ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को देने के साथ पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही सीओ सिटी धर्म सिंह इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम नरेशपाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। और दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि घटना के बाद मौके पर ससुराल में उसके घर पर मात्र उसकी सास मौजूद मिली थी। पुलिस ने उसकी सास से जब मामले की पूछताछ की, तो उसने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सोते है। सुबह नितिन आठ बजे करीब अपने काम पर शुगर फैक्ट्री चला गया था। काफी देर तक जब वह नहीं उठी तो वह कमरे में उसे उठाने के लिए गई थी तो वह फंदे पर लटकी मिली थी। सास दंपती के बीच हुए किसी भी झगड़े की जानकारी न होने की बात कर रही है। सीओ ने घटनास्थल पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाकर पूरे मकान में छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

कुछ दिन पूर्व समझौता होने पर आई थी ससुराल

मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। और उसके साथ में आए दिन मारपीट करते थे। बेटी के लिए रामपाल ने ससुराल वालों के कहने पर उन्हें पचास हजार रुपये भी दे दिए थे। दहेज की भूख कम नहीं हो रही थी। दोबारा से मारपीट करने लगे थे। दोनों पक्षों का मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया था। जहां पर दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले ही समझौता हुआ था। जिसके बाद विवाहिता अपने घर आ गई थी। पति ने फिर से उसके साथ में मारपीट करना शुरू कर दिया था। एक दिन पूर्व हुई थी दंपती में मारपीट

भाई सोनपाल ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर बहनोई ने मंगलवार को बेरहमी से पिटाई की थी। इस बात की जानकारी बहन ने उसे तथा अधिवक्ता को बताई थी तो उसे समझाकर शांत कर दिया गया था। क्या पता था कि अगला दिन काल बन जाएगा। विवाहिता गुड़िया की मौत के बाद उसके पिता रामपाल ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर उसके पति नितिन कुमार, भाई मनीष, बहन नीलू, विशाखा देवी, सास, ससुर पूरनलाल और मौसी मीना देवी के खिलाफ धारा दहेज एक्ट और धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विवाहिता की मौत के मामले में कमरे में छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर सात लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

-धर्म सिंह मार्छाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.