Move to Jagran APP

भाजपा ने सभी वादे पूरे किए: पुष्कर धामी

पीलीभीतजेएनएन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा खटीमा के अंतर्गत जनपद के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई जगह चुनावी सभाओं को संबोधित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:38 PM (IST)
भाजपा ने सभी वादे पूरे किए: पुष्कर धामी
भाजपा ने सभी वादे पूरे किए: पुष्कर धामी

पीलीभीत,जेएनएन: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा खटीमा के अंतर्गत जनपद के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई जगह चुनावी सभाओं को संबोधित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

loksabha election banner

बुधवार को खटीमा में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले पीलीभीत जनपद के सीमावर्ती गांव टेढ़ाघाट तथा जमौर पहुंचे। मतदाताओं से रूबरू होने के बाद वह मझोला कस्बा में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित मझोला गांव, पोलीगंज, सतपुड़ा, न्यूरिया कालोनी, कलक्टर फार्म, सत्रहमील तथा बंडिया में भ्रमण कर रात करीब नौ बजे खटीमा लौट गए। चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने विगत चुनाव में सबका साथ सबका विकास नारा दिया था, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश का सर्वागीण विकास किया है। एक नए भारत का निर्माण करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें भले ही ज्यादा समय नहीं मिल पाया है, लेकिन भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। यही वजह है कि भाजपा सरकार की लोकप्रियता से कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों के भीतर घबराहट है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी झूठे वादे करके उत्तराखंड के मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड की जनता दोनों दलों की स्थिति को भलीभांति जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में भी विकास की बड़ी परियोजनाएं स्थापित करने की योजना है। उनके साथ मझोला नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन युवा भाजपा नेता अजय गोयल, प्रेम चंद्र गोयल, दीपक जिदल भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मझोला नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रामौतार अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। यहां युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी मझोला गांव के प्रधान महेंद्र पटेल के आवास पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने न्यूरिया कालोनी स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।

नामांकन कराने से पहले भगवान की शरण में पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य की खटीमा विधानसभा से विधायक हैं। खटीमा क्षेत्र में ही उनका पैतृक गांव नगरा तराई है। गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक घर में स्थित मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने पैतृक गांव नगरा तराई में स्थित सार्वजनिक मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी माता श्रीमती विशना धामी से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जबकि उनकी पत्नी गीता धामी ने मुंह मीठा कराया। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खटीमा चौराहा स्थित रामलीला ग्राउंड के मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

पिता को याद कर भावुक हो गए सीएम धामी

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने पिता शेर सिंह धामी को याद कर बेहद भावुक हो गए। मुख्यमंत्री के पिता शेर सिंह धामी भारतीय सेना में सूबेदार रह चुके थे। वर्ष 2019 में अचानक उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विगत नौ अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया था। यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन के दौरान उनका पिता मौजूद नहीं हैं। इससे पहले दो बार नामांकन कराने के दौरान पिता उनके साथ ही रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.