चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई घायल
बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर अनियंत्रित गति से जा रही फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक पर सवार साले बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे विधायक ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में एक की हालत चिताजनक बनी हुई है।
संवाद सहयोगी, बीसलपुर (पीलीभीत) : बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर अनियंत्रित गति से जा रही फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक पर सवार साले बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे विधायक ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में एक की हालत चिताजनक बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोगापुर निवासी अवनीश कुमार फतेहगंज पूर्वी बरेली निवासी अपने साले जयराम के साथ पड़ोस के ग्राम नीवाडांडी की बाजार में कुछ सामान खरीदने गए थ। सामान खरीदने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान उधर से गुजर रहे भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने घायलों को देखकर उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए और उपचार कराया। जयराम की हालत चिताजनक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।