किसानों को धमकाने में दो आरोपितों पर मुकदमा
उपमंडी परिसर में स्थित धान क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों को दो लोगों ने धमकाया। किसानों ने हंगामा कर दिया। बाद में दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीलीभीत,जेएनएन : उपमंडी परिसर में स्थित धान क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों को दो लोगों ने धमकाया। किसानों ने हंगामा कर दिया। बाद में दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सुनील कुमार उर्फ मन्ने अपने रिश्तेदार अनुज सक्सेना के साथ उप मंडी परिसर पहुंचा। दोनों आरोपितों ने मौजूद किसानों को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपितों ने किसानों से खराब धान लाने की बात कही। जिससे किसानो में रोष फैल गया। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही दोनों आरोपित वहां से फरार हो गए। सुनील कुमार के क्षेत्र में क्रय केंद्र लगे थे जिन्हें डीएम के आदेश पर बिलसंडा उप मंडी में शिफ्ट कर दिया गया। सुनील कुमार किसानों से औने पौने दामों में धान खरीद कर अपने ही क्रय केंद्र पर सरकारी आंकड़ों में दर्ज कराता था। लेकिन क्रय केंद्र मंडी में शिफ्ट होने से उसके मंसूबे पर पानी फिर गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिरजाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील कुमार उर्फ मन्ने व अनुज सक्सेना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।